सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानव अधिकार सम्मान, न्याय और समानता की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं

हाथरस। 

      मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज में हुआ।अतिथियों ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर,सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 

  मुख्य अतिथि प्रो. संजय दुबे पूर्व डायरेक्टर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली ने कहा कि आज का दिवस इंसानियत व गरिमा पूर्ण जीवन जीने के रूप में मनाने का दिवस है। 10 दिसंबर 1948 से पहले भी मानवाधिकार  प्राकृतिक अधिकारों के रूप में प्राप्त थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद मानव अधिकारों को कानूनी रूप में संकलित कर पूरे विश्व में इसको लागू किया गया। भारत की उपलब्धि यह रही है कि भारत मानव सभ्यता से ही मानवाधिकारों  का पोषक रहा है। एडीएचआर  के संयोजन में आज के महत्वपूर्ण दिवस को बहुत ही सुंदर रूप में मनाया जा रहा है। मैं आयोजक मंडल को बहुत बहुत साधुवाद देता हूँ। 

  संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि मानव अधिकारों का वास्ता प्रत्येक मनुष्य से है । उसकों अपने जीवन में ढाल कर आगे बढ़ना है और मानव अधिकार मानव जीवन में शक्तिशाली अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है। हमारे अधिकार हमारे भविष्य की राह तय करेंगे। बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए व्यक्तियों और समुदाय को सशक्त बनाने का एक व्यवहारिक साधन भी है। 

  जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सिंह ने कहा कि एडीएचआर समय समय पर जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में अलख जगाने का कार्य करती हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। 

  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि समाज ने अपनी पुरानी संस्कृति को छोडा है तब से ही समाज में विघटन, तनाव और लडाई झगड़े हुए हैं। समाज में सभी को बडों का आदर और सम्मान करना चाहिए।

 कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं ने भी संबोधित किया। 

 सम्मेलन की सफलता में राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, जिला महासचिव नवीन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, रवि कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र सांवलिया,गौरव प्रताप सिंह, कृष्णा चौधरी, रामगोपाल दीक्षित, सुरेंद्र वार्ष्णेय, तरूण पंकज, योगेश गुप्ता, चंदन वार्ष्णेय आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...