अलीगढ़ रोड़ स्थित भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का किसान नेताओं ने भव्य स्वागत किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया व संचालन जिलाध्यक्ष राम जादौन द्वारा किया गया | इसके बाद भाकियू अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तहसील में एस डी एम धर्मेंद्र सिंह चौहान से मिलकर अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हुई फ़सल का पूर्ण मुआवजा किसान को देने को लेकर वार्ता की।
एटा से गभाना धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को किसान नेताओं ने रोक कर अलीगढ़ रोड पर स्वागत किया गया।
किसान नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किसानों की समस्याए गिनाई, और इसके साथ ही बताया कि अतिवृष्टि से किसान की खराब हुई फसल में पूर्ण मुआवजा मिले जिसको लेकर भाकियू अध्यक्ष तुरंत उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से मिलने तहसील पहुंच गए और उनके साथ सैकड़ो की संख्या में किसान नेता भी पहुंच गए।
भाकियू अध्यक्ष ने उप जिला अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व अतिवृष्टि से किसान की फसल बर्बाद हुई थी जिसमें किसान मुआवजे के नाम पर ठगा सा महसूस कर रहा है। किसान को पूर्ण मुआवजा मिले।
इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया, युवा प्रदेश महामंत्री ठाकुर अमर सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन, राघवेंद्र सिंह जादौन, रजत जादौन, राहुल अग्निहोत्री, राघव यादव, लालो भैया नेताजी, विनीत वार्ष्णेय, यतेंद्र जादौन, सिद्धार्थ सिंह, प्रेम यादव, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें