सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिलापट्टिका पुनः स्थापित कराये जाने को लेकर राना समर्थकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

सिकंदराराऊ । 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ट्रामा सेंटर पर लगी डॉ राकेश सिंह राना की शिलापट्टिका पुनः स्थापित कराये जाने को लेकर राना समर्थकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।राना समर्थकों ने ज्ञापन में मांग उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस तरह के घणित कार्य का जांच कराई जाए एवं शिलान्यास पट्टिका को पुनः स्थापित किया जाए। 

सिकंदराराऊ सीएचसी पर डॉ राकेश सिंह राना के अनुरोध पर  तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वर्गीय अहमद हसन द्वारा एक ट्रामा सेंटर के निर्माण की अनुमति प्रदान की गई थी, ट्रामा सेंटर निर्माण के पीछे डॉ राकेश सिंह राना की सोच थी कि सिकंदराराऊ एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में इमरजेंसी एवं उचित इलाज की कमी है, इसलिए बहुत से गरीब कमजोर लोगों को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है, यहां तक कि उनकी मृत्यु तक हो जाती है।

दिनांक 24 मार्च 2015 में वर्तमान सीएमओ की उपस्थिति में ट्रामा सेंटर का शिलान्यास डॉ राकेश सिंह राना एमएलसी के द्वारा किया गया, सन् 2017 में ट्रामा सेंटर पूरा बनकर तैयार हुआ था, परंतु आज तक ट्रामा सेंटर में मानक के अनुसार न तो डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई है और न ही जांच मशीनों को उपलब्ध कराया गया है, पिछले दिनों सिकंदराराऊ के ग्राम फुलरई में भोले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़ के कारण काफी जनहानि हुई, यदि ट्रामा सेंटर पूर्ण रूप से संचालित होता तो काफी लोगों की जान बचाई जा सकती थी, इसी प्रकार समय-समय पर काफ़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसमें काफी जनहानि होती है, यदि ट्रॉमा सेंटर केंद्र संचालित होता तो उन व्यक्तियों की जान बच सकती थी, परंतु भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी का ध्यान क्षेत्रीय जनता को सही इलाज उपलब्ध कराने की तरफ नहीं है, समय-समय पर समाचार पत्रों के द्वारा जब भी कोई घटना होती है तो इस बात को लिखा जाता है कि यदि ट्रामा सेंटर में समस्त सुविधाएं उपलब्ध होती तो निश्चित काफी लोगों की जान बचाई जा सकती थी। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ध्यान ट्रामा सेंटर में सुविधा लाने के बजाय इस बात पर है कि किसी तरीके से ट्रामा सेंटर की चर्चा जनता के बीच में समाप्त हो जाए, इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर 24 मार्च 2015 में हुए शिलान्यास की शिलालेख पट्टिका को उखाड़ दिया, जिसका शिलान्यास डॉ राकेश सिंह राना एमएलसी द्वारा किया गया था एवं तत्कालीन सीएमओ रामवीर सिंह एवं तत्कालीन जिलाधिकारी शमीम अहमद का भी नाम अंकित था।

 इस मौके पर विजयप्रताप सिंह, अजय पुंडीर, जहीर अख्तर कुरैशी, फरमान कुरैशी, जाविद, वीरपाल यादव , शीलू ठाकुर, रवि ठाकुर,  पुष्पेंद्र ठाकुर, केशव ठाकुर, नवीन उपाध्याय, लोकेन्द्र, मोहित आदि उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...