सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आयुष प्रणाली का हो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार - डॉ राजीव लोचन आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

सिकंदराराऊ

आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव लोचन उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि डा विनय दीक्षित, डा शुजा उर रहमान,डा सुनील दीक्षित मौजूद रहे। संचालन डा नीतू पाल सिंह एवं डा सोनम यादव ने किया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत से जुड़े बंधुओं एवं पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।

 मुख्य अतिथि डॉ राजीव लोचन उपाध्याय ने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लड़ने को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की अहम भूमिका है। जिसके प्रमाण सबके सामने हैं। यह अत्यंत प्रशंसनीय है कि भारत को पारंपरिक स्वास्थ्य सुविधा प्रणाली का वरदान मिला है। यह प्रणालियां बड़े पैमाने पर मान्य हैं, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध हैं। सस्ती, सुरक्षित हैं और लोगों को उन पर भरोसा है। यह आयुष मंत्रालय के अधिकार-क्षेत्र में है कि वह इन औषधियों को दुनिया भर में मान्य करने के लिये वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रणालियों का प्रचार-प्रसार करे।

 डॉ जाहिद हुसैन एवं डा नसीम अहमद ने कहा कि कोरोना के बाद लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है। हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में जुटा है। इम्युनिटी बूस्टर के प्रति लोगों में तेजी से जागरूकता बढ़ी है। इससे विभिन्न बीमारियों को दूर किया जा सकता है। पहले जो लोग सुबह अपने दिन की शुरूआत कॉफी व चाय की चुस्की से करते थे, वह अब आयुर्वेदिक देसी काढ़ा लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरत रहे हैं। 

डॉ सीपी शर्मा, डॉ सीपी वर्मा एवं डॉ आसिम अंसारी ने कहा कि आयुष आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसे भारत में प्रचलित चिकित्सा प्रणालियों का संक्षिप्त रूप है। ये प्रणालियाँ निश्चित चिकित्सा दर्शन पर आधारित हैं और बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर स्थापित अवधारणाओं के साथ स्वस्थ जीवन जीने के तरीके का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

इस अवसर पर डा अरविन्द सारस्वत, डा नसीम अहमद, डा पवन कुमार, डा संजीव कुमार,अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी, डा अंशुल सोनी, डॉ अजीम खान, डा आसिम अंसारी, डा जाहिद हुसैन, डा अली, डा जावेद खान, डा सी पी वर्मा, डा ललित कुमार, डा रोशन, डा निखत, डा ललितेन्दर, डा राकेश कुमार, डा बिलाल, डा विजय कुमार, डा शिव कुमार, डा जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...