टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में श्रीमती गीता तनेजा एवं श्रीमती सुषमा यादव के मार्गदर्शन में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने बहुत ही आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए, जो उनकी अद्वितीय प्रतिभा के परिचायक रहे। गार्गी गौतम ,वैष्णवी यादव एवं डिंपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्राओं कशिश पचौरी, प्रियांशी माहेश्वरी, आराध्या पुन्ढीर, दृष्टि यादव, रिद्धि माहेश्वरी, आराध्या वार्ष्णेय, शिल्पी, योगिता, इच्छा एवं अनन्या मालपानी ने भी सराहनीय कार्य करके सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये ।
प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने छात्राओं के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की । इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित था।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें