सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री की 100 वीं जयंती मनाई

सिकंदराराऊ। 

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की आज पूरे भारत वर्ष में 100 वीं जन्म जयंती मनाई गई जिसको अटल जन्म शताब्दी समारोह के रूप मनाया गया। शताब्दी समारोह पर बूथ से लेकर मंडल, जिला ओर प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम की सरंचना के अंतर्गत आज सिकंदराराव मंडल में पद यात्रा ,मंडल चौपाल एबं  छवि चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराराव के विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा के सानिध्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई इकबालपुर से जिरोली  मार्ग पर पद यात्रा निकाली गयी। पूर्व में अटल सरकार में ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लाई गई थी । इसीलिए भाजपा के द्वारा इस योजना के तहत बनाई सड़क पर यह पदयात्रा जिसको की सुशासन यात्रा का नाम दिया गया निकाली गई। 

मुख्य अतिथि बीरेन्द्र सिंह राणा का मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता द्वारा पटका पहनाकर स्वागत एबं कार्यक्रम का संचालन किया गया। पदयात्रा के समापन के बाद विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा ने मंडल चौपाल के संबोधन में स्व अटल विहारी बाजपेई के राजनीतिक जीवन परिचय एबं उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में मुख्य अतिथि और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के छबि चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की संयोजिका मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री भाजपा ने कार्यक्रम की श्रंखला में अटल जी के द्वारा लिखी गयी कविता का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के  समक्ष मंडल चौपाल में काव्य वाचन किया गया।

कार्यक्रम में पंकज  गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मीरा माहेष्वरी जिला मंत्री, मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष, विजय भारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चैयरमेन, गिरीश मोहन गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, राजेन्द्र सूफी, नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन, सेक्रेटरी सिंह यादव, नीरज वैश्य, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, मीना माहेश्वरी, सुधा गुप्ता, सरिता माहेश्वरी, किरण देवी, निर्मल दास, सतीश यादब, रामदास बाल्मीकि, कुंजबिहारी वर्मा,अजय पाल सिंह, मनोज गोस्वामी, प्रवीण पचौरी, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, नेम सिंह जाटव, प्रेमकांत यादव, संदीप बाल्मीकि, भानु प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, शेखर पुंढीर, चंद्रमोहन डब्बू, अवनीश बघेल, योगेंद्र बघेल, बंटी कश्यप, आराम सिंह कश्यप, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...