सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल खेल संगम का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यकारणी द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बाल खेल संगम का आयोजन किया गया । जिसमें नगर के अधिकतर विद्यालयों के बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया । जिसमें नगर संघचालक प्रवीण वार्ष्णेय और मुख्य वक्ता प्रांत सह शारीरिक प्रमुख रामशंकर उपस्थित रहे। 

मुख्य वक्ता ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को मुगल गवर्नर नवाब वजीर खान ने जिन्दा दीवार में चुनवा दिया था। उस समय बाबा जोरावर सिंह जी की उम्र केवल 9 वर्ष तथा बाबा फतेह सिंह की उम्र केवल 7 वर्ष थी। विश्व के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और न ही भविष्य में कभी होगा, जब सिर्फ 9 वर्ष तथा 7 वर्ष के दो बालकों ने अपने धर्म पर अडिग रहते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया हो। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर बालकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करना और उनके आदर्शों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत से प्रेरणा लेगी, इसलिए वीर बाल दिवस को पूरा देश याद करता है और अभिभावकों को अपने बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के बच्चों जैसे कहानियों का अनुसरण कराना और अपने बच्चों को मोबाइल फोन व लैपटॉप की लत छुड़ाकर खेल के मैदान में भेजना चाहिए,ओर बेहतर होगा संघ की शाखाओं में जाए जिससे शारीरिक व बौद्धिक स्तर क्षमता बढ़ेगी। इस जीवन शैली से बच्चे खिलखिला उठेंगे ।

 कार्यक्रम में विभाग शारीरिक प्रमुख धीरेन्द्र, सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग,  जिला प्रचारक रवि, जिला शारीरिक प्रमुख राजीव पुंढीर, तहसील प्रचारक तुलसीदास, मनोज कुमार, अवधेश राजपूत, अखिल वार्ष्णेय, आशीष, वीरेंद्र सिंह, वरुण माहेश्वरी, अंकुश वार्ष्णेय, मनीष कुलश्रेष्ठ, दानसहाय, महिपाल सिंह , भानु प्रताप सक्सेना, राजकुमार सिंह, उमेश,अंशुल माहेश्वरी, कुनाल, नीरज वैश्य, पंकज गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, पारस गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...