सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने की अपराधों की समीक्षा और अधिकारियों को दिए निर्देश

हाथरस। 

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, थाना व शाखा प्रभारी के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 नवागंतुक पुलिस अधीक्षक हाथरस  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये गोष्ठी का आयोजन किया गया । 

गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशू माथुर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  राजकुमार बाजपेयी एवं समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे । इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित, अराजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया ।

 तत्पश्चात मीटिंग में उपस्थित जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को जनपद की कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, सुशासन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने व कराने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को उनके अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारीगण की प्रत्येक दिन रात्रि गणना कर अधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश-निर्देशों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोगों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए मुकदमों में  वांछित, फरार, पुरूस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराधी, पोक्सो एक्ट सम्बन्धी प्रकरणों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तो को जल्द से जल्द सजा कराना हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिये सभी क्षेत्राधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने सर्किल में ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराये । 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया। मीटिंग के दौरान समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में अराजकतत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करें एवं क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले, माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करें । 

साथ की पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन व उच्चाधिकारीगणों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों, दिशा निर्देशों के शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को प्रतिदिन अपने कार्यालय में रहकर जनसुनवाई करने व जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया, एवं जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी व अन्य घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु दिन रात्रि में पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...