सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आई०सी०ए०आर० द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों के वेतन एवं सेवा सम्बन्धी विसंगति को लेकर देशव्यापी एक दिवसीय कलम बन्द हड़ताल

सिकंदराराऊ। 

आई०सी०ए०आर० द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों के वेतन एवं सेवा सम्बन्धी विसंगति को लेकर आज दिनांक 05.12.2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र हाथरस परिसर में एक दिवसीय कलम बन्द हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका आवाह्न के०वी०के० नेशनल फोरम द्वारा किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र (के.वी.के.) देश में सन 1974 से किसानों के बीच जमीनी स्तर पर नवीनतम तकनीकी के स्थानांतरण में एक कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है, यह दुनिया की सबसे बड़ी कृषि विस्तार प्रणाली है, जो किसानों को वैज्ञानिकों से जोड़ती है। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक नियंत्रण में काम कर रहे हैं, तथा उन्ही के द्वारा ही वैज्ञानिकों की नियुक्ति किया गया है, जिससे वे विश्वविद्यालय के कार्मिक हैं। चूंकि विश्वविद्यालय एक्ट के अनुसार चयन की प्रक्रिया शैक्षणिक, शोध एवं प्रसार में एक समान लागू होती है, और तीनों क्षेत्र एक बराबर समान रूप से माने जाते हैं। इसलिए वैज्ञानिकों को यूजीसी व्यवस्था के अनुसार शैक्षणिक एजीपी रु0 7000, 8000, 9000 एवं 10000 दिया गया है, साथ ही सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष का प्रावधान नियुक्ति के समय दिया गया था। श्रीमती नम्रता शर्मा, उपसचिव, आईसीएआर एवं बलराज सिंह, अवर सचिव, आईसीएआर के द्वारा प्रेषित पत्र के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में 29.03.2011 के पूर्व नियुक्त समस्त वैज्ञानिकों को यूजीसी वेतनमान (AGP Rs. 6000) दिये जाने का आदेश निर्गत है। तत क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय-समय पर नियमानुसार वैज्ञानिकों को AGP Rs. 7000, 8000 एवं 9000 का वेतनमान प्रदान किया है। परंतु निदेशक, श्रीमती सुनीता शर्मा के द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2024 को निराशा पैदा करने वाला पत्र जारी किया गया है जिसके तहत वैज्ञानिकों को गैर-शैक्षणिक माना है। वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति की उम्र भी घटा दी गई, जो की 62 वर्ष से 60 वर्ष कर दी गई। इसके साथ ही के.वी.के. के वैज्ञानिकों को समस्त लाभ से वंचित कर दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत वैज्ञानिकों को ना ही पुरानी पेंशन दिया जा रहा है, और ना ही नई पेंशन स्कीम में शामिल किया जा रहा है। समस्त वैज्ञानिक पूरी तरह पेंशनविहीन हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उनके पास अपने और अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। इसलिए निदेशक, श्रीमती सुनीता शर्मा का दिनांक 20 अगस्त 2024 को जारी पत्र को निरस्त कराने एवं कृषि विज्ञान केन्द्र (के.वी.के.) के वैज्ञानिकों को पूर्व की भाति यूजीसी व्यवस्था के द्वारा शैक्षणिक लाभ प्रदान करवाने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करवाने एवं पेंशन में शामिल करवाने / दिलवाने, ग्रेचुऐटी लाभ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा भत्ता आदि को जारी रखने के लिये मांग की गयी है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...