सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

हाथरस। 

मेरा युवा भारत एवं नेहरू युवा केंद्र हाथरस की जिला युवा अधिकारी श्रीमती दिव्या शर्मा के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन मुरसान रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के खेल प्रांगण में किया गया जिसमें क्लस्टर स्तरीय विजेताओं ने  प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता दिवाकर चेयरमैन नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण कर किया।

 श्वेता दिवाकर ने कहा कि नेहरू व केंद्र द्वारा विभिन्न खेलों में जो प्रतियोगिता कराई गई वह युवाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद रही और यह बच्चे एक दिन जिले का नाम रोशन करेंगे।

विशिष्ट अतिथि अरुण शर्मा प्रिंसिपल लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल ने अपने संबोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल कूद हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है । पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि गांव की छुपी प्रतिभाओं को  नेहरू व केंद्र के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता कराकर युवाओं का  शारीरिक विकास होता है। यह प्रतिभागी कलस्टर स्तर से जीतकर आज जिले पर जीते हैं और अपना परचम लहराकर प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करेंगे। खेलों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है और शारीरिक विकास भी होता है। 

 देवस्वरूप ने विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं के हितार्थ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया। 

रेफरी के रूप में अरविंद पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मानसिक व शारिरिक शक्ति को बढ़ाने चाहिए मानसिक शक्ति शिक्षा से व शारीरिक शक्ति मैदान में खेल से बनती है।रेफरी अवनीश शर्मा ने कहा कि खेलों का शारीरिक का विकास में महत्वपूर्ण योगदान है । यही एक ऐसी विधा है जिसमें कोई आरक्षण नहीं है।

श्रीमती दिव्या शर्मा ने कहा कि युवाओ में धैर्य, अनुशासन, शालीनता व ज्ञान की प्रचुरता ही उनके मानसिक व शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में बैडमिन्टन, साईकिलिंग, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, वाॅलीबाल व कुश्ती विधाओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती, 400 मीटर बालक वर्ग दौड़, कबड्डी , बैडमिन्टन, 500 मी॰ साइकिलिंग प्रतियोगिता कराई गई। 

कुश्ती  प्रतियोगिता में प्रथम अंकित कुमार, द्वितीय गोविन्द , तृतीय कुनाल रहे । बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम प्रिंसेस , द्वितीय रश्मि प्रजापति , तृतीये कृष्णा उपाध्याय । साइकिलिंग धीमी गति  प्रतियोगिता में प्रथम नेहा, द्वितीय पायल, तृतीय ज्योति । 400 मीटर दौड़  प्रतियोगिता में प्रथम दीपक, द्वितीय शिव कुमार , तृतीये विपिन कुमार रहे। कार्यक्रम के समापन में विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्राइज, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विशेष सहयोग रूबी, कौशल शर्मा, अर्जुन बघेल, रामू शर्मा, सौरभ, अजित, बंदना, मोनी, गौरव, सतेंद्र इत्यादि का रहा।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...