सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस कर्मियों एवं प्रशासनिक महिला कर्मियों द्वारा निकाली गई महिला सशक्तीकरण बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत बीएलएस इन्टरनेशनल स्कूल से मुरलीधर गजानंन्द पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस निकाली गई महिला सशक्तीकरण बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । इस दौरान अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह, थाना प्रभारी हाथरस गेट, थाना प्रभारी कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना एवं प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र जनपद हाथरस, प्रभारी यातायात, पीआरवी वाहन व समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी, शिक्षिकाएं व अन्य विभागों की महिला कर्मचारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । 

अवगत कराना है कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा कल दिनांक 20.09.2024 को प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति-5.0 चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया था । जिसके क्रम में  मुख्यमंत्री  द्वारा प्रदेश के सभी 1,647 थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया जिसके माध्यम से महिलाओं की हर प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाएगा । साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। 

मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये समर्पित है । इस शुभारंभ के साथ ही अब मिशन शक्ति-5.0 को धरातल पर लागू करते हुए महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। 

महिला सशक्तीकरण बाइक रैली के दौरान पीआरवी वाहन के पी.ए. सिस्टम के माध्यम से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत/जिंगल प्रसारित किये गये तथा पीआरवी वाहन व अन्य चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर्स/बैनर के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार/उ0प्र0 सरकार व उ0प्र0पुलिस पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं/कल्याणकारी योजनाओं जैसे- वीमेन पावर हेल्पलाइन नं0 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098, वन स्टाप सेंटर- 181, साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन नं0-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि व मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि व अन्य भारत सरकार या राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिला सशक्तीकरण बाइक रैली बी0एल0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल थाना हाथरस गेट से प्रारम्भ होकर गांधी तिराहा, तालाब ओवर ब्रिज, बांसमंडी चौराहा, बस स्टैण्ड डीआरवी तिराहा से होकर मुरलीधर गजानंन्द पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस पर समाप्त हुई ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...