ट्रैक्टर चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर व ट्रौला व घटना में प्रयुक्त कार बरामद
थाना चन्दपा पुलिस व एन्टीथैफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत ट्रैक्टर चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 2 ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी का 1 टैक्ट्रर, 1 ट्राला व घटना में प्रयुक्त 1 कार हुन्डई औरा बरामद की है।
अवगत कराना है कि दिनांक 21.09.2025 को वादी सत्यवीर सिंह पुत्र स्व. जवाहर सिंह निवासी ग्राम खेडा परसौली थाना चन्दपा जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि रात्रि में उसके घर के बाहर खडे ट्रैक्टर महेन्द्रा 585 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है । जिसके उपरांत वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चन्दपा को ट्रैक्टर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था तथा एन्टी थैफ्ट टीम को भी लगाया गया । जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों व टेक्निकल/ग्राउन्ड इंटेलिजेंस, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, सूचना मुखबिरान आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से दिनांक 22.09.2025 को थाना चन्दपा पुलिस व एन्टीथैफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में मात्र 24 घंटे के अन्दर थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ट्रैक्टर चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों शनि उर्फ अभिषेक पुत्र नीरज चौहान निवासी खेडा परसौली थाना चन्दपा जनपद हाथरस तथा मनोज परमार पुत्र रविन्द्र निवासी नगला दूल्है खाँ थाना खेरागढ जनपद आगरा को कोटा-कपूरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर महिन्द्रा 585 मय ट्राला व घटना में प्रयुक्त एक कार हुन्डई औरा बरामद हुए । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुये पूछताछ में बताया कि हमने अपने सहअभियुक्त राजेश पुत्र भूरीसिह निवासी विरुनी मुडी चौराहा थाना बरहन जनपद आगरा (फरार) के साथ मिलकर रात्रि में ग्राम खेडा परसौली में एक मकान के सामने सडक पर खडे एक ट्रैक्टर महेन्द्र 585 को मास्टर चाभी से स्टार्ट कर ट्रोला सहित चोरी कर लिया था । और हम तीनों लोग आज इसे खरीददार तलाश कर बेचने के लिए खडे थे ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के संबन्ध में जानकारी करते हुए विस्तृत पूछताछ की जा रही है । अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त शनि उर्फ अभिषेक एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद हाथरस व जनपद चन्दौली में गौ हत्या, पशु क्रूरता, चोरी व आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें