देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है जो सत्रह सितम्बर से गाँधी जयंती तक चलेगा।इसी के तहत आज मंडल सिकंदराराऊ में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर, हनुमान जी के मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर, रेलवे स्टेशन पर फल वितरण कर एबं विचार गोष्ठी के साथ कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष ने की।
विचार गोष्ठी में पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री एवं जयपाल सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के विकास कार्य और उनके जीवन के ऊपर अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में गिरीश मोहन गुप्ता, नीरज वैश्य, प्रवीण वार्ष्णेय, निर्मल दास, सूरज वार्ष्णेय, कुंजबिहारी वर्मा, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, सुशीला चौहान, नीलम माहेश्वरी, देवेंद्र सविता,सेक्रेटरी सिंह यादव, वैभव वार्ष्णेय, प्रिन्स ठाकुर, संदीप वाल्मीकि, उमेश नागर आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें