पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल में विताई अवधि व 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई ।
थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2005 धारा 379 भादवि बनाम दिनेश पुत्र खचेरमल निवासी गिरधरपुर कचौरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई।जिसके परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा अभियुक्त दिनेश उपरोक्त को जेल में विताई गयी अवधि व 1500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें