सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ड्रोन कैमरों के संचालन पर लगी रोक हटाने को अधिकारियों को दिया ज्ञापन

सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश में ड्रोन कैमरों के उड़ाने पर लगी रोक को पुनः प्रारम्भ कराने हेतु सिकंदराराऊ फोटोग्राफर समिति के समस्त फोटोग्राफरों  ने जिलाधिकारी हाथरस, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन दिए। जिसमें समिति के फोटोग्राफर ग्रुप द्वारा ड्रोन कैमरों को शादी पार्टी आदि प्रोग्रामों में उड़ाने की मांग की गई है। फोटोग्राफरों ने कहा कि हम अपने जीवन यापन के लिए प्रोग्रामों में ड्रोन कैमरा उड़ाएंगे। यदि कोई फोटोग्राफर कानूनी उल्लंघन करके ड्रोन कैमरा उड़ाता पाया जाए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएं। 

        उपाध्याय स्टूडियो संचालक ने कहा कि हम लोगों के काम का अब नवदुर्गा से सीजन शुरू होने वाला है ड्रोन कैमरों पर रोक लगी हुई है ये हटाई जाय। ग्लोबल मिक्सिंग लैब संचालक ने कहा कि ड्रोन उड़ने को लेकर हर जगह डर का माहौल बना हुआ है, सभी ड्रोन कैमरा वाले फोटोग्राफरों में डर है कि कोई ड्रोन कैमरा को उड़ता देख डर गया तो हमारे ड्रोन कैमरा को क्षति पहुँचा सकता है। बलदाऊ स्टूडियो संचालक ने कहा कि ड्रोन कैमरे की कीमत डेढ़ लाख से ऊपर होती है यदि किसी ने ड्रोन कैमरा उड़ते वक्त तोड़ दिया तो हमारी पूरे साल की कमाई मिट्टी में मिल जाएगी। देशमुख स्टूडियो संचालक ने कहा कि ड्रोन उड़ने की अफ़बाह गांवों में बहुत फैली हुई है हमें डर है कि यदि ग्रामीणों ने हमारा ड्रोन कैमरा उड़ाते वक्त पकड़ लिया तो बहुत बुरी तरह मारेंगे और पुलिस आएगी तब तक तो हम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके होंगे। 

    इसी तरह सभी फोटोग्राफरों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। ज्ञापन देने में चौहान स्टूडियो, आर के स्टूडियो, चंचल स्टूडियो, श्याम स्टूडियो, रोहित स्टूडियो, राज स्टूडियो, राज श्री स्टूडियो, राहुल स्टूडियो, देवा स्टूडियो, शेखर स्टूडियो, शर्मा फोटोग्राफी, चंचल स्टूडियो, चन्देल स्टूडियो, प्रतीक स्टूडियो, नव्या स्टूडियो आदि उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...