सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047, 5 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को  नामित करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं सौंपे गये दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए


नागरिकों से फीडबैक लेने हेतु क्यूआर कोड युक्त जनपद, तहसील व विकास खण्ड स्तर पर लगाए जायेंगे होर्डिंग बैनर


हाथरस । 

 प्रधानमंत्री की विकसित भारत@2047 की संकल्पना को साकार करने और उत्तर प्रदेश को 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान का शुभारंभ किया गया है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को इस माहव्यापी अभियान 5 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025  की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

शासन की मंशा के अनुपालन में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने अवगत कराया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकास के मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना, सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना और नागरिकों से फीडबैक लेकर योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस क्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यवसायियों, उद्यमियों, किसानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, श्रमिक संगठनों और अन्य नागरिक समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत तहसील व विकास खण्ड स्तर पर क्यूआर कोड युक्त होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे। नागरिकों से फीडबैक लेने हेतु क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु शासन स्तर से नामित किए गए प्रबुद्धजनों के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों को लाइजन अधिकारी नामित किया है, जिसके तहत श्री राधेश्याम मिश्र से0नि0, आई0ए0एस0 के साथ जिला पूर्ति अधिकारी, मेजर आशीष शाक्य, से0नि0, आर्मी मेडिकल ऑफीसर के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी, डा शैलेन्द्र प्रताप सिंह, से0नि0-प्रो दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सेंटर आगरा के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, डा शिवपाल सिंह जादौन, से0नि0, वैज्ञानिक, रिमोट सेन्सिग अप्लीकेशन  सेंटर लखनऊ के साथ जिला कृषि अधिकारी तथा  देवेन्द्र से0नि0, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल के साथ अधिशासी अभियंता विद्युत को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जनपद हेतु मुख्य कार्यकरी अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर  मयूर माहेश्वरी को जनपद हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद में 5 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025 तक समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उ0प्र0@2047 अभियान हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान को  सफल बनाने हेतु अधिकारियों को नामित किया है जिसके अंतर्गत प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा, प्राचार्य सेठ फूलचंद बांग्ला डिग्री कॉलेज, प्राचार्य रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, प्रधानाचार्य एमजी पॉलिटेक्निक, प्रधानाचार्य पीबीएएस इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल तथा प्रधानाचार्य सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज द्वारा जनपद के समस्त राजकीय महाविद्यालय में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश@2047 बनाने के संबंध में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शपथ दिलाना एवं क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न लक्षित समूह, छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया, आम जनमानस इत्यादि) के साथ विगत 8 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बन्ध में प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा किया जाना है तथा उनसे फीडबैक प्राप्त किया जाने। जनपद के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक ,संविलियन विद्यालय , माध्यमिक, राजकीय आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को शपथ दिलाए जाने। प्रबुद्धजनों की उपरिथति में विकास खण्ड,ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर जन मानस का अधिक से अधिक फीडबैक प्राप्त किये जाने। प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर जन मानस का अधिक से अधिक फीडबैक प्राप्त किये जाने संबंधी सूचना प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...