सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में मद्य निषेध विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन

अनूप धनगर एवं चाहत पाठक ने दौड़ प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान


सिकंदराराऊ। 

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में मद्य निषेध विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को दौड़ प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी  एवं उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी भूपेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए।

दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अनूप धनगर ने पहला, रवि शर्मा ने दूसरा एवं अजय कुमार ने तीसरा तथा आदर्श ने चौथा स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में चाहत पाठक ने पहला, प्राची ने दूसरा, दीक्षा ने तीसरा एवं आरती ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक मित्रेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। 

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उप क्षेत्रीय मध्य निषेध अधिकारी आगरा क्षेत्र भूपेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी भूपेश कुमार सिंह ने कहा कि मानव समाज में मादक पदार्थों के सेवन से शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता। परिवारिक व सामाजिक विघटन होने से आर्थिक क्षति के साथ परिवार की उन्नति में नशा बाधक बनता है। छात्र-छात्राओं व समाज के लिए स्मार्टफोन वरदान सिद्ध होने के साथ ही दुरुपयोग करने पर अभिशाप भी बन रहा है। यह नशा समाज के लिए घातक हो गया है। सभी छात्र-छात्राएं अपने परिवार एवं आस पड़ोस में नशा के खिलाफ लोगों में जागरूकता लेकर आए और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर एक स्वस्थ और सुंदर भारत का निर्माण करें। तंबाकू एवं शराब तथा अन्य प्रकार के सभी नशा शरीर को गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर देते हैं जिससे बहुत से लोगों की मृत्यु अल्प आयु में ही हो जाती है । 

स्कूल के डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि समाज में अत्यधिक आक्रामकता पैदा करने वाला नशा हिंसा को जन्म देता है। स्वास्थ्य बिगाड़ने के साथ मानसिक रोगी बना देता है। जिससे नशा करने वाला व्यक्ति परिवारिक पहचान न करते हुए विकास को गति प्रदान नहीं कर पाता। परिवार, मित्र, समाज के साथ खुद को भी नशा मुक्त का संकल्प लेकर जन जागरण अभियान चलाकर मानव जीवन को स्वस्थ व सुरक्षित रखने का कर्तव्य समाज के हर व्यक्ति में चेतना जागृत करना चाहिए।

प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए युवाओं को आगे होना होगा। छात्र-छात्राएं खुद के साथ अपने परिवार व आसपास के लोगों को नशे से बचाने का काम कर सकते है।

 प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने कहा कि   ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति महाअभियान चलाने की जरुरत है। यहां तंबाकू, बीडी, सिगरेट, शराब व अन्य मादक पदार्थों की गिरफ्त में युवा पीढ़ी फंसती जा रही हैं। जिससे उनका परिवार गरीब होता जा रहा है। उनके बच्चे अशिक्षित होकर समाज में उपहास का कारण बनते हैं। जन जागरण के जरिए नशे से होने वाले नुकसान को बताया जा सकता है।

इस अवसर पर रुकमपाल सिंह, अनंत देव चतुर्वेदी, शक्तिपाल सिंह ,जसवंत सिंह ,बंटी यादव, ऋषिपाल सिंह, अवनेंद्र पाल सिंह, रोहित कुमार, ऋषभ शर्मा , सुमित यादव आदि मौजूद रहे।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...