सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति – 5.0” अभियान का वर्चुअली भव्य शुभारंभ

हाथरस। 

रविवार को शारदीय नवरात्रि से महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन, को समर्पित “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के भव्य शुभारम्भ के अवसर पर सांसद अनूप प्रधान,  विधायक(एमएलसी)  ऋषिपाल सिंह,  विधायक सदर श्रीमती अंजुला महौर,  विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार,  विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह,  सदस्या राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिलाध्यक्ष आरएलडी, जिलाध्यक्ष अपना दल, ब्लाक प्रमुख हसायन, ब्लाक प्रमुख मुरसान आदि जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी हाथरस  राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस  अशोक कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण व स्कूलों के बच्चों, रिक्रूट आरक्षियों, महिला पुलिसकर्मियों आदि द्वारा माधव प्रेक्षा ग्रह, रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में 'मिशन शक्ति-5.0' के शुभारंभ का लाइव प्रसारण को देखा व सुना गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर भी मिशन शक्ति अभियान-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम को लाइव देखा व सुना गया। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति-5.0 चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया । इस शुभारंभ के साथ ही अब मिशन शक्ति-5.0 को धरातल पर लागू करते हुए महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी । मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये समर्पित है। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के सभी 1,647 थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया जिसके माध्यम से महिलाओं की हर प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाएगा । साथ ही, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ।  

     इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।  जन-जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण,स्कूल, कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, ग्राम, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम प्रमुख बाजारों,कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण , महिला बीट पुलिस की भूमिका, प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा जन-जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी, महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण, गुड टच/बैड टच की जानकारी , महिला/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 – वीमेन पावर लाइन, 181 – वीमेन हेल्पलाइन, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस, 108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा, 1098 – चाइल्ड लाइन, 101 – अग्निशमन सेवा, 1930 – साइबर हेल्पलाइन व www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारियां दी गई । 

मिशन शक्ति 5.0” SOP में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण को केंद्र में रखते हुए कई ठोस और दूरगामी कदम उठाए गए हैं, जिनमें पुलिस फुट पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाना  , महिलाओं के लिए समर्पित स्वास्थ्य हेल्पलाइन  , महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम , स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वाड , स्वरोजगार व कौशल विकास के अवसर , स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और स्टॉल , डिजिटल सुरक्षा और अफवाह नियंत्रण , वरिष्ठ अधिकारियों की फील्ड में सक्रिय उपस्थिति और आमजन से संवाद  एंटी रोमियो टीम को सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही करना शामिल हैं।    

 “मिशन शक्ति 5.0” के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के समस्त थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किये गये हैं जहां पर महिला शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं की शिकायत के लिए एक महिला आरक्षी 24*7 मौजूद रहती है । महिला हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस थाने में महिला पीड़िता के आगमन से लेकर पुनः मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक 360° काउन्सलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण सम्बन्धी सेवायें प्रदान करने हेतु एकल सम्पर्क बिन्दु की तरह कार्य करने हेतु महिलाओं के लिए समर्पित प्रदेश के प्रत्येक थाना परिसर के अन्दर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किये गये हैं। मिशन शक्ति केंद्र में महिला सुरक्षा केन्द्र में महिला हेल्प डेस्क को समाहित करते हुए मूलभूत सुविधाओं जैसे फर्नीचर, वाटर डिस्पैन्सर, अलमारी, कम्प्यूटर, प्रिन्टर, आवश्यक अभिलेख / रजिस्टर, मूलभूत स्टेशनरी, सी०सी०टी०वी० कैमरा आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। तथा प्रत्येक थाने पर महिलाओं के लिए प्रथक टॉयलेट की भी व्यवस्था कराई गई है । 

इसी दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधिगणो व पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा पूर्व में मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी, समाजसेवी व अन्य अधिकारीगणो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संकल्प है हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त समाज देने का । पुलिस विभाग इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।  जनपद में मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...