सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

37 दिन बाद खत्म हुआ बीडीसी का अनोखा धरना, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने पहनाए कपड़े

हाथरस।

 सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक हसायन के गाँव बसईं में बीडीसी सदस्य संजय जाटव उर्फ डीएम द्वारा अपने आवास पर चल रहा 37 दिन पुराना धरना आखिरकार रविवार को समाप्त हो गया। अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठे बीडीसी को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने अपने सामने कपड़े पहनाकर धरना समाप्त कराया। यह दृश्य गाँव और पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा। 

बीडीसी संजय जाटव अपनी छः सूत्रीय माँगों को लेकर धरने पर बैठे थे। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन उनकी माँगों पर कार्रवाई नहीं करेगा, वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। 37 दिन से लगातार धरने पर बैठे बीडीसी की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर हो रही थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय स्वयं धरना स्थल पर पहुँचीं और संजय जाटव को समझाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समस्याओं का हल आंदोलन या टकराव से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और संवाद से निकलता है। इसी दौरान उन्होंने बीडीसी को कपड़े पहनाए और धरने का फर्श व बैनर हटवाया। धरना समाप्त कराने के लिए प्रशासन ने पूरे गाँव में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए। मौके पर परियोजना निदेशक राजेश कुरील, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक हसायन ललित कुमार शर्मा सहित ब्लॉक और तहसील के अधिकारी मौजूद रहे। एहतियातन भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था।

गाँव बसईं ही नहीं बल्कि पूरे हसायन क्षेत्र में यह धरना चर्चा का बड़ा विषय बना रहा। ग्रामीणों का कहना था कि 37 दिन तक लगातार धरने पर बैठना और अर्धनग्न होकर अपनी बात मनवाने का प्रयास असामान्य था। वहीं, धरना समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

धरना समाप्त कराने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता से करना ही मेरा संकल्प है। धरना और टकराव से किसी भी पक्ष को लाभ नहीं होता। प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...