भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित हो रहे वीडियो का हाथरस से कोई संबंध नहीं, प्रसारित करने वालों पर होगी कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक
गत दिनों से सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे एक फर्जी वीडियो को लेकर हाथरस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस तत्परता के साथ भ्रामक तथ्यों के आधार पर झूठा वीडियो प्रसारित करके अफवाह फैलाने वालों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि उक्त वीडियो वर्ष 2024 का पाकिस्तान देश के मुजफ्फरगढ़ का है। भ्रामक तथ्यों के साथ पाकिस्तान के वीडियो को जनपद हाथरस का बात कर झूठी अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हाथरस जंक्शन में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त वीडियो का जनपद हाथरस से कोई संबंध नहीं है। पूर्व में उक्त वीडियो भ्रामक तथ्यों के साथ वायरल करने के संबंध में उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भी 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कार्रवाई की गई थी। हाथरस जनपद की घटना बताकर वीडियो को प्रसारित करने में लगे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें