अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का 32 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में पहलवान परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौरी शंकर गुप्ता एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि कवि देवेंद्र दीक्षित शूल मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरिष्ठ व्यापारी नीरज अग्रवाल ने एवं संचालन नगर उपाध्यक्ष नीरज वैश्य ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरी शंकर गुप्ता ने व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने का आहवान किया और कहा कि सशक्त संगठन के आगे कोई नहीं टिक सकता व्यापारी ही हैं जो सबसे ज्यादा धन कर के रूप में सरकार को देते हैं जिससे देश और प्रदेश की व्यवस्थाएँ चलती हैं। इस बात का हर सरकार को ध्यान रखना पड़ेगा।
नगर अध्यक्ष संजीव महाजन एवं जिला उपाध्यक्ष नावेद अहमद खां ने कहा कि आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पूरे देश में नम्बर एक संगठन बन चुका है और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपना परचम फहरा रहा है जिस प्रकार एक प्रशासनिक अधिकारी को सम्मान मिलता है उसी प्रकार प्रत्येक व्यापारी को सम्मान मिलना चाहिए। अन्यथा तब तक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का संघर्ष जारी रहेगा।
जिला महिला विंग अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी एवं जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने कहा कि आजकल कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से व्यापारी भाईयों के उत्पीड़न की कुचेष्टा करते हैं । ऐसे अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जायेगा।
नगर उपाध्यक्ष नीरज वैश्य व महामंत्री प्रवीन वार्षनेय ने कार्यक्रम में पधारे सभी व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर 25 व्यापारियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि एवं नगर अध्यक्ष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव महाजन, महामंत्री प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई,उपाध्यक्ष पिंटू नेताजी, गौरी शंकर गुप्ता वकील साहब, जिला उपाध्यक्ष दाऊदयाल वार्ष्णेय, कवि देवेंद्र दीक्षित शूल, नीरज अग्रवाल, नीरज वैश्य हसीन खां, सुनील गुप्ता, आकाश दीक्षित, देवेंद्र गुप्ता शफी मोहम्मद्, युवा अध्यक्ष अभिषेक वर्मा समर्थ वार्षनेय बृजबिहारी कौशिक, पंडित चेतन शर्मा, खिल्लो बाबा,विष्णु वार्षनेय, श्याममूर्ति वार्ष्णेय, राकेश चंद्रा, दुर्वेश पचौरी, ग्रीशमोहन गुप्ता, पूर्व चेयरमन कोषाध्यक्ष इरफान सैफी, प्रवीन महाजन, विकास गुप्ता पिंटू भैया, हर्ष वार्ष्णेय , प्रदीप महाजन, पंकज दीक्षित, नीलम माहेश्वरी, किरण बघेल, प्रवीन महाजन, विकास गुप्ता, प्रदीप महाजन, सुधीर महाजन, विनोद माहेश्वरी, विमल माहेश्वरी, रमेश चंद माहेश्वरी, संतोष पोरूश, प्रमोद माहेश्वरी, अतीक साबरी, जहीर अख्तर कुरैशी, भोलू भैया, अभिषेक वर्मा, शिरोमणि वार्ष्णेय आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें