पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना हसायन के आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल मे बिताई गयी अवधी की सजा व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
थाना हसायन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/2013 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सोनू पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम जरैरा थाना हसायन जनपद हाथरस के विरुद् पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणामस्वरुप न्यायालय सीजेएम हाथरस द्वारा अभियुक्त सोनू उपरोक्त को जेल में बिताई गयी अवधी की सजा व 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें