सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिविल बार एसोसिएशन की हड़ताल का समर्थन नहीं करेगी दी बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ

सिकंदराराऊ।

 दी वार एसोसिएशन सिकंदराराऊ की एक बैठक अध्यक्ष महेश चंद्र अंजाना की अध्यक्षता में बार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं द्वारा गलत कार्यों में संलिप्त रहने ,जमीनों पर अवैध कब्जा आदि करने के आदी अधिवक्ताओं का किसी स्तर पर सहयोग न करने की बात कही गई। 

जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जो अधिवक्ता भू माफिया प्रकृति के हैं उनके साथ झगड़ा मारपीट होना स्वाभाविक है। आखिर क्यों कुछ गिने-चुने अधिवक्ताओं के साथ ही मारपीट होती है और झगड़े का कारण भूमि पर दबंगई, फर्जी कार्यकलाप कर कब्जा करना क्यों निकाल कर आता है। 

वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि कुछ आदतन अपराधी अधिवक्ता की आड़ में कमजोर व असहाय लोगों की भूमि पर कब्जा का षड्यंत्र रचते रहते हैं। ऐसे अधिवक्ताओं के लिए हड़ताल करना अन्याय है। 

रमेश चंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता के भेष में भू माफिया विधि व्यवसाय व अधिवक्ता की छवि को धूमिल करते हैं। 

रणवीर सिंह एवं हुकुम सिंह बघेल ने समान विचार रखते हुए अधिवक्ता के भेष में अपराधियों को अलग-थलग करने पर जोर दिया। 

अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं के विचार लेने के पश्चात सिविल वार सिकंदराराऊ की हड़ताल का समर्थन नहीं करने तथा 12 सितंबर को विधिवत कार्य करने की घोषणा की। 

बैठक में मुख्य रूप से देवकांत कौशिक सचिव, विजय उपाध्याय, राधेश्याम, सुरेश सिंह ,प्रमोद बघेल, दीपेश पाठक ,बृजेश यादव, प्रियांशु दरगड, भरत सिंह, इफरक अली बेग, शिवकुमार आदि उपस्थित थे । बैठक का संचालन समाज प्रिय रत्न एडवोकेट ने किया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...