सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया महिला सशक्तिकरण हेतु थाना हाथरस जंक्शन पर महिला शक्ति केन्द्र का उद्घाटन

 








हाथरस

संवेदनशीलता ,सुरक्षा ,स्वावलंबन व सम्मान को सुरक्षित करना हाथरस पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति  फेज 5.0 का 22 सितम्बर से विशेष अभियान का शुभारंम्भ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश की सभी महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण प्रदान करना है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सहायता शामिल है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और हिंसा एवं भेदभाव से मुक्त जीवन जी सकें। यह अभियान दो मुख्य कार्यक्षेत्रों में काम करता है: 'संबल' जो महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है, और 'सामर्थ्य' जो उनके सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। मिशन शक्ति पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिसमें उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी शामिल है। यह एक मिशन-मोड योजना है जो महिलाओं की जीवन-चक्र के हर चरण में मुद्दों को संबोधित करके और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करके उनके विकास को बढ़ावा देती है। महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना की जानी है।

 जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रुप से "मिशन शक्ति अभियान-5.0" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु  थाना हाथरस जंक्शन पर स्थापित महिला शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया । इस दौरान  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ   जे0एन0 अस्थाना , थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन,   प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र जनपद हाथरस आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे । 

पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण व समाधान करने करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने तथा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि नवरात्रि के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि रखने हेतु एवं मन्दिर, मार्केट व भीड़-भाड़, वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन को दिए गए ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...