सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम ने किया पेयजल योजना एवं स्कूल का निरीक्षण



हाथरस । 

तहसील समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने विकास खंड सिकंदराराऊ के ग्राम पंचायत देवर पनाखर में कार्यदायी संस्था बीजीसीसीपीएल रामकी (जेवी) द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों यथा पाइप लाइन, गृह जल संयोजन, बाउण्ड्रीवाल, ट्यूबेल की स्थापना एवं ओवरहेड टैंक निर्माण आदि कार्याे का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को तत्काल गुणवत्तापूर्णढंग पूर्ण कराने के साथ ही जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जानकारी करने पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 2 गांव सम्मिलित है। लाभांवित जनसंख्या 6654 गृह जल संयोजन की संख्या 1155, वितरण प्रणाली की लम्बाई 16.960 किमी और अवर जलाशय की क्षमता 400 किलो लीटर है। उन्होंने बताया कि टयूबवेल, ओवर हेड टेंक तथा बाउण्ड्रीवाल निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 16.960 किमी के सापेक्ष 4.2 किमी वितरण प्रणाली का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्यों को तत्काल गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने एवं जनपद में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं पर शेष रह गये कार्यों को तीव्रगति से पूर्ण करने के साथ ही पेयजल आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने विकास खण्ड हसायन के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाचार्य राजीव धवल से उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापकों तथा पंजीकृत छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी की। जिस पर प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में कुल 5 का स्टाफ है, जिसमें से 1 प्रधानाचार्य तथा 2 सहायक अध्यापक तथा 2 अनुदेशक तैनात हैं। विद्यालय में कुल 83 छात्र छात्राऐं पंजीकृत हैं। जिसमें से 49 छात्राऐं व 34 छात्र हैं। कक्षा-6 में 23, कक्षा-7 में 24, कक्षा-8 में 36 छात्र-छात्राऐं अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र छात्राओं के भोजन हेतु विद्यालय में 2 रसोईये तैनात हैं। मध्यान्ह भोजन मूल विद्यालय में बनवाया जाता है। एमडीएम मैनू के अनुसार रोटी, सब्जी और फल वितरित किये गये। प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि विद्यालय में 41 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने विकास खण्ड हसायन की ग्राम पंचायत नारई में बने अमृत सरोवर तथा पीडीएस केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जानाकारी करने पर खण्ड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि तालाब के रख-रखाव एवं पेड-पौधों की देखरेख हेतु 4 मनरेगा महिलाओं को तैनात किया गया है। तालाब के चारों ओर 800 मीटर लम्बा इंटरलॉकिंग पाथ बना हुआ है। प्रकाश की व्यवस्था, चंदन के अलावा विभिन्न प्रजातियों के पौधे एवं फलदार वृक्ष लगाये गये हैं। जिलाधिकारी ने राशन का वितरण पीडीएस केन्द्र के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिए, साथ ही अमृत सरोवर का बेहतर रख-रखाव करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक ग्रामवासी आकर भ्रमण कर सकें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सिकंदराराऊ, हसायन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एपीओ मनरेगा, ग्राम प्रधान, सहायक अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, कार्यदायी संस्था प्रभारी आदि उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...