विश्व हिंदू परिषद सिकंदराराव की टीम पिछले लगातार चार वर्षों से नगर एवं आसपास के विभिन्न मंदिरों पर साप्ताहिक मिलन और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को नगर की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माता पथवारी मंदिर, नागला शीशघर पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। जैसे ही हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ हुआ, पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। जय बजरंग बली और मंगल भवन अमंगल हारी के स्वर गूंजने लगे तो उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को और भी पावन बना दिया। विशेष रूप से नगर के वरिष्ठ लोग और समाज के गणमान्य नागरिक इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रख्यात समाजसेवी चेतन पंडित ने विश्व हिंदू परिषद की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उनका चुनरी उड़ा कर और पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “विहिप टीम लगातार समाज में धार्मिक जागरण एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का कार्य कर रही है। युवाओं को इस प्रकार के आयोजनों से जुड़कर अपनी संस्कृति के प्रति गर्व महसूस करना चाहिए।”
विश्व हिंदू परिषद की टीम के पदाधिकारियों ने भी समाजसेवी चेतन पंडित के इस सम्मान हेतु आभार व्यक्त किया और आगामी समय में भी इसी प्रकार से नगर के विभिन्न मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और अंत में सभी को प्रसाद एवं खिचड़ी का वितरण किया गया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें