स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवरात्र के उपलक्ष्य में नवदुर्गा स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया एवं नव देवियों का स्वरूप धारण किया एवं माँ दुर्गा स्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा स्तुति के पाठ के साथ प्रबंधक विनोद गुप्ता ,कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती नीतू शर्मा , श्रीमती शशि प्रभा एवं आकांक्षा रही जिनके अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका ,अराध्या कणिका द्वितीय स्थान अंशिका आभ्या पावनी एवं तृतीय स्थान वांशिक ,मानवी,मेधा दीक्षा ,मांनशी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन माँ दुर्गा के जयकारों एवं एक विशाल भंडारे के आयोजन के साथ किया गया एवं प्रधानाचार्य के द्वारा आए निर्णायकों का आभार व्यक्त किया गया एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें