गांव लिहा आलमपुर स्थित श्रीगणेश बाल विद्यालय में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों के योगदान पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय प्रताप पुंढीर थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य बृजेश पुंढीर ने किया। मुख्य अतिथि अभय प्रताप पुंडीर ने स्कूल के 10 गरीब बच्चों की कक्षा 1 से 12 तक फीस का भार स्वयं वहन करने की घोषणा की । वहीं उन्होंने सहायता राशि का चेक दिया।
कार्यक्रम में प्रबंधक अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, वीरेश कुमार पुंडीर, राजीव पुंडीर, नीरज पुंडीर, विक्रम पुंडीर, सत्यपाल सिंह राघव, बॉबी सिंह आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें