नगला जलाल से वाजिदपुर रोड पर ग्राम कपसिया से पहले गौशाला के सामने रोड पर बारिश का पानी भरा हुआ है ।जिससे लोगों को सिकंदराराऊ आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है और स्कूल जाने वाले बच्चों की साइकिलें भी लगभग डूब ही जाती हैं।क्षेत्रीय जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । यह समस्या प्रतिवर्ष होती है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी का इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं जाता । जिससे कि गौशाला के सामने लगभग 200 मीटर रोड को थोड़ा ऊंचा उठवाकर बनाया जा सके। हर्ष हर वर्ष इस क्षेत्र में होने वाला जलभराव किसानों एवं ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है।
समाजसेवी प्रशांत शर्मा ने समस्त जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन से मांग की है कि समस्या का समाधान कराने का कष्ट करें। अन्यथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से जल्द ही समस्या से अवगत कराया जाएगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें