शिक्षक राष्ट्रनिर्माण की प्रयोगशाला है और शिक्षक ही वो दीपक हैं जो छात्रों के जीवन को ज्ञान, संस्कार और नवाचार की ज्योति से आलोकित कर भारत के भविष्य को गढ़ते हैं।
उक्त बातें ममता गेस्ट हाउस में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ राकेश सिह राना ने कहीं । श्री राना को आयोजक कमेटी ने स्मृति चिन्ह भेंट करके व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश चंद पुंडीर ने कहा कि शिक्षक हमें जीवन में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल देते हैं। शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को तैयार करते हैं। चरित्र को ढालने और मूल्यों को स्थापित करने में मदद करते हैं। हमें एक अच्छा नागरिक भी बनाने में मदद करते हैं।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी ,पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ राकेश सिह राना ने कहा कि हम सब यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं,मैं सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मदिन पर सभी शिक्षकों को मे प्रणाम करता हूं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के महान शिक्षकों में से एक थे, उन्होंने हमेशा अपने छात्रों को मार्गदर्शन किया, एक गरीब तेलुगु ब्राह्मण परिवार से आने वाले डॉ. राधाकृष्णन ने अपनी पूरी शिक्षा छात्रवृत्ति के माध्यम से पूरी की और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अग्रणी रूप से निभाई, वीरपाल सिंह यादव आए हुए सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष यूटा प्रदीप पुंडीर ब्लॉक अध्यक्ष यूटा सिकंद्राराऊ विजयवीर सिंह जादौन ब्लॉक अध्यक्ष जिला महामंत्री, हसायन शशि यादव , राघवेंद्र सिंह रिटायर्ड शिक्षक, ब्लॉक उपाध्यक्ष यूटा सिकंद्राराऊ , कृष्णकांत कौशिक, तौफीक आलम शिक्षक आयोजक वीरपाल सिंह यादव अजय पुंडीर, जाहिर अख्तर कुरैशी , उदयवीर सिंह यादव प्रिंसिपल, प्रबंधक श्री पंकज पचौरी , जाहिर अख्तर कुरैशी पूर्व नगर अध्यक्ष, श्रीपाल यादव पूर्व प्रधान , ठाकुर विजय प्रताप सिंह , अकीव कुरैशी श्री प्रमोद पुंडीर , कल्लू नेताजी, रिंकू यादव ,मास्टर अतुल यादव, दुष्यंत यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें