थाना हाथरस गेट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अवगत कराना है कि दिनाँक 18.09.2025 को अमित पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी हरिनातपुर कोटा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड द्वारा थाना हाथरस गेट पर सूचना दी गयी कि मेरा भाई विछिया जनपद हाथरस मे निर्माणधीन जेल में ठेकेदार महेश के साथ राजमिस्त्री का कार्य करता है। दिनांक 17.09.2025 को शाम करीब 7 बजे मेरा भाई अवधेश पुत्र रामपाल निवासी चिठैहरा थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी बहनोई विनोद का मकान ग्राम हरिनातपुर कोटा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड एवं ललित पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम हरिनातपुर कोटा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड के साथ बैठकर शराब पी रहा था। दोनों लोगो के द्वारा मेरे भाई से गाली गलौज करने लगे, गाली गलौज करने से मना करने पर दोनो ने चाकू से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में नामजद अभियुक्तगणों व पता गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश पुत्र रामपाल निवासी चिठैहरा थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी बहनोई विनोद का मकान ग्राम हरिनातपुर कोटा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड व ललित पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम हरिनातपुर कोटा थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड को चौराहे से इगलास की तरफ आने वाली सडक पर रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें