सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकला जुलूस ए मोहम्मदी, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

सिकन्दराराऊ  ।

शुक्रवार को पुरानी तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद से नमाज के बाद जुलूस ए मोहम्मदी हर्षोल्लास के साथ धार्मिक नारेबाजी के मध्य धूमधाम के साथ निकाला गया। इस मौके पर एक दर्जन आकर्षक झांकियां, घोड़े पर सवार अरबी दूल्हे, भारी संख्या में डीजे सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। 

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी द्वारा पुष्प वर्षा कर जुलूस में चल रहे मुस्लिम समाज के लोगों का जोरदार स्वागत किया। वहीं एसडीएम, सीओ तथा कोतवाली प्रभारी का भी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पगड़ी बांध कर तथा फूल माला पहनाकर सम्मान किया। नगर पालिका पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी ने नगर पालिका के सामने जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

 शुक्रवार दोपहर में जामा मस्जिद से पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बड़ी धूमधाम के साथ जुलूस ए मौहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मौहम्मदी जामा मस्जिद से चलकर पुरानी तह सौल रोड, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज, जीटी रोड, पुरानी सब्जी मंडी, नौरंगाबाद, पुराने डाकखाने, गौसगंज, एमआई इंटर कॉलेज, नौखेल, शहाबुद्दीन गंज,बारह सैनी, मटकोटा, होता हुआ अंसारी स्कूल पर आकर सम्पन्न हुआ। 

सीरत कमेटी के सदर अध्यक्ष जाहिद कुरैशी व सदस्यों ने पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना, पूर्व सपा प्रत्याशी ललित बघेल और सपा नेता राकेश बघेल का जोरदार स्वागत किया। भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुनून से मोहम्मदी शांतिपूर्व तरीके से समाप्त हुआ l 

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम संजय सिंह,सीओ जे एस अस्थाना , कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर ललित शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी मौजूद थी।

जुलूस में प्रमुख रूप से इकराम कुरैशी, नावेद अहमद खान, मुजम्मिल कुरैशी, खालिद कुरैशी, जफर अली फारुकी,जहीर अख्तर कुरैशी, मेहराज कुरैशी, बारिश कुरैशी, हबीब कुरेशी, नवाब कुरैशी, इकबाल कुरैशी, सैफ चौधरी, दीनापहलवान, अखलाक भारती, फरदीन कुरैशी, शादाब  कुरैशी, आमिर कुरैशी, सत्तार कुरैशी, शमी अख्तर कुरैशी, फईम अंसारी, नवेद अल्ला नूर, इमरान मलिक, तार बाबू, रफन चौधरी, आबिद कुरैशी, राजू कुरैशी, बबलू अंसारी, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...