सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेला दाऊजी महाराज में अत्यधिक बारिश के चलते गिरा रिसीवर कैंप, शिक्षक, बच्चे एवं अन्य लोग नीचे दवे, घायलों को पुलिस ने पहुंचाया तत्काल अस्पताल




हाथरस  

114 वें विशाल लक्खी राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज में संगीत, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान बारिश के कारण रिसीवर कैम्प गिरने के चलते नीचे दबे बच्चों, शिक्षक व आमजन को स्थानीय पुलिस व फायर पुलिस के कर्मचारियों द्वारा जनसहयोग से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल कर पुलिस लाइन हाथरस से बड़ी गाड़ियों को बुलाकर घायलों को अस्पताल व उनके घर भिजवाया गया । 

अत्यधिक बारिश के चलते रास्तों में पानी भर जाने के कारण कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को पुलिस ने सरकारी बडी गाडियों में बैठाकर सकुशल उनके गन्तव्य पर पहुँचाया। 

सोमवार को  हाथरस में 114 वॉ विशाल लक्खी राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज में करीब 03.00 संगीत, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम चल रहा था । जिसमें जनपद हाथरस के विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी जा रही थी तथा कार्यक्रम स्थल पर मंच के सामने बैठकर काफी संख्या में पुरूष/महिलाएं व बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख रहे थे । तभी अचानक अत्यधिक बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल पर बना रिसीबर कैम्प गिर गया और बच्चों के ऊपर टैन्ट गिर गया। मौके पर तत्काल पुलिस बल व फायर सर्विस एवं प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को सुरक्षित निकाला गया । हादसे में घायल 2 बच्चियों को तत्काल फायर सर्विस, पुलिस लाइन के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया । जहाँ चिकित्सकों द्वारा घायल बच्चियों की स्थिति को सामान्य बताया है।हादसे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बच्चों, अभिभावकों एवं आमजन को अत्यधिक बारिश के चलते रास्तों में पानी भर जाने के कारण पुलिस द्वारा सरकारी बडी गाड़ियों को पुलिस लाइन हाथरस से तत्काल बुलाकर सकुशल उनके गन्तव्य हेतु भिजवाया गया । इसी क्रम में अत्यधिक बारिश को देखते हुए मेला में झूला संचालक, दुकानदार, रंगमंच कार्यक्रम संचालकों के ब्रीफ किया गया । 

 इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक मेला, फायर सर्विस टीम आदि अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे । पुलिस द्वारा मौके पर की गई त्वरित कार्यवाही व राहत कार्य की वहाँ मौजूद लोगों एवं बच्चों के परिवारजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...