द्वितीय किंतु अद्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के जन्म दिवस के उपलक्ष में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के चयनित शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप सिंह, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने संयुक्त रूप से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के छवि चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ने क्रमशः सांसद, समस्त विधायकों, जिला अध्यक्ष सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत बुके भेंटकर किया तथा कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का छवि चित्र भेंटकर किया गया।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर नमन किया और कहा कि एक बच्चे के जीवन में माता-पिता के बाद उसके चरित्र निर्माण और संस्कार देने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। विद्यालयों के कायाकल्प के माध्यम से न केवल आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है, बल्कि नवाचारों को भी शिक्षा प्रणाली में जोड़ा जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित हुए शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी, और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक सदर, विधायक सिकंदराराऊ, विधायक सादाबाद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए प्रसिद्ध दोहों का उल्लेख किया "गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।
"सब धरती कागज करूं, लेखनी सब बनराय। सात समुद्र की मसि करूं, गुरु गुण लिखा न जाय।।"
उन्होंने कहा कि शिक्षक का दर्जा माता-पिता के बाद भगवान से भी ऊपर होता है। शिक्षक न केवल ज्ञान का संचार करते हैं, बल्कि समाज की दिशा और दशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकारें शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार की दिशा में कार्य कर रही हैं। "कायाकल्प योजना" के माध्यम से शिक्षण संस्थाओं के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म तथा मिड-डे मील जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए बधाई दी।
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सांसद , विधायक , जिला अध्यक्ष साहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों का शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस मौके पर आप सभी के द्वारा जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है उसे अपने जीवन में आत्मसार करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री के उदबोधन को उपस्थित सभी ने देखा और सुना।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख हसायन, ब्रजेश चौहान, सतेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न विद्यालयों से चयनित शिक्षक/ शिक्षिकाएं अन्य जनप्रतिनिधि गण आदि उपस्थित रहें।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें