थाना हसायन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अवगत कराना है कि दिनाँक 19.05.2025 को वादिया श्रीमती हरदेवी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गुजरपुर थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी गयी कि दिनांक 08.05.2025 को वादिया अपने पति के साथ घर पर थी तभी अभियुक्त राजकुमार व अन्य आरोपीगणो द्वारा खेत में पानी को लेकर उसके घर पर आये और उसके ऊपर जान से मारने की नियत से मारपीट कर दी । जिसके सम्बन्ध में वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हसायन को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में एक अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज थाना हसायन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के अभियोग में नामजद अभियुक्त विनय पुत्र राजकुमार उपरोक्त को ग्राम गुजरपुर से गिरफ्तार किया गया है ।अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें