सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयमन राइट्स के तत्वावधान में द्वितीय प्रांतीय व 114 वाँ मेला श्री दाऊजी महाराज में हुआ विशाल मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन

हाथरस।

सनातन और मानव अधिकार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, क्योंकि सनातन धर्म के मौलिक सिद्धांतों में मानवीय गरिमा, समानता, न्याय और अहिंसा जैसे मूल्य शामिल हैं। द्वितीय प्रांतीय व 114 वाँ मेला श्री दाऊजी महाराज में विशाल मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयमन राइट्स के तत्वावधान में हुआ जिसमें सनातन संस्कृति और मानव अधिकार विषय पर वक्ताओं ने जनसमूह को जाग्रत किया। 

वर्तमान में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, दिल्ली सरकार एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश व्यास ने कहा कि आधुनिक मानवाधिकारों की अवधारणा का आधार बनते हैं। ऋग्वेद से लेकर आधुनिक लेखकों तक, विभिन्न भारतीय परंपराओं में मौलिक अधिकारों का विचार मिलता है, हालांकि कुछ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रथाओं जैसे जाति व्यवस्था ने अधिकारों के उल्लंघन को भी जन्म दिया है। 

सनातन धर्म में मानवाधिकारों में अहिंसा का सिद्धांत सभी प्राणियों के प्रति दया और सम्मान सिखाता है, जो मानवाधिकारों के मूल विचार से जुड़ा है। सनातन धर्म समानता और धर्म (नैतिक कर्तव्य) पर जोर देता है, जो सभी मनुष्यों को समान गरिमा और समान व्यवहार का अधिकार प्रदान करता है। 

   डाइरेक्टर एफआईएमटी एवं एडीएचआर महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा.(डा.) सरोज व्यास ने कहा कि सनातन परंपरा में अधिकार कर्तव्यों से जुड़े होते हैं, और कर्तव्यों का पालन अधिकारों की पूर्ति करता है, जिससे समाज में संतुलन बना रहता है। धर्मग्रंथों में मानव के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लेख मिलता है, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देते हैं। 

  जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से, जाति व्यवस्था ने सामाजिक पदानुक्रम पैदा किया, जिसने कुछ लोगों के लिए समानता और अन्य मूल अधिकारों के उल्लंघन को जन्म दिया। सती-प्रथा जैसी कुछ पुरानी प्रथाएँ मानवाधिकारों का उल्लंघन करती थीं, लेकिन बाद में सुधार आंदोलनों ने इन्हें समाप्त कर दिया। 

 विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट पुष्पेंद्र वीर प्रताप सिंह ने कहा कि आधुनिक मानवाधिकारों की अवधारणा भारतीय परंपरा और सनातन धर्म के नैतिक और दार्शनिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है। हालांकि, कुछ ऐसी प्रथाएँ भी मौजूद थीं जिन्होंने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया, जिन्हें सुधारवादी आंदोलनों और कानूनों के माध्यम से समाप्त किया गया। 

संयोजक प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि सनातन धर्म को मानवाधिकारों के साथ असंगत मानना गलत है, क्योंकि यह समानता, न्याय और सभी प्राणियों के प्रति सम्मान के मूल्यों पर आधारित है। एडीएचआर समाज के विभिन्न प्रकल्पों मे अग्रणी भूमिका में कार्य कर रही हैं। 

  समन्वयक जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. सरिता सिंह ने कहा कि हमारा ध्यान अपने कर्तव्यों पर रहना चाहिए जो समाज को नई दिशा दे। अपने माता पिता की आज्ञा मानकर आगे बढिए। सफल आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त करती हूं। 

  हिंदी दिवस के अवसर पर प्रतिभावान कवित्री उन्नति भारद्धाज ने सरस्वती वंदना कर हिंदी दिवस पर अपनी कविता से खूब तालियां बटोरीं और आयोजक मंडल ने उन्नति भारद्धाज का सम्मान किया। 

राष्ट्रीय पदाधिकारी मोहन लाल अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, सत्यनारायण वार्ष्णेय, हिमांशु बिडला की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। 

 सम्मेलन को जिला अध्यक्ष उपवेश कौशिक, डा. पी.पी.सिंह. खुशी चौधरी, लक्ष्य उपाध्याय, आदि ने संबोधित किया। 

 सम्मेलन में उपवेश कौशिक, शैलेन्द्र साँवलिया, कमलकान्त दोबराबाल, अमित गर्ग, श्याम वार्ष्णेय, राम वार्ष्णेय, सौरभ सिंघल, डॉ पी पी सिंह, केशव देव अरोरा, मनोज वर्मा, मनोज वार्ष्णेय, आशीष सेंगर, दीपक शर्मा , नरेंद्र मोहन शर्मा,शिव शंकर गुलाटी, उद्धव कृष्ण शर्मा, अनिल अग्रवाल जी तेल वाले, जिला महिला इकाई से जिलाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, पूजा वार्ष्णेय,शालनी अग्रवाल, कविता गोयल,चित्रा वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, शशीवाला अग्रवाल, मधुलिका शर्मा, गीता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, प्रभा वार्ष्णेय, ईशा, पिंकी वार्ष्णेय,आशू वार्ष्णेय, रूचि गुप्ता,पूजा वार्ष्णेय, रितु जैन,मुक्ति जैन,कासगंज जिलाध्यक्ष सुनील विजय, विजय राठी, वरुण चोला, अमापुर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता, भीष्म पाल सिंह, निधौलीकलां अध्यक्ष गगन गुप्ता, अनिल बौहरे, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, रामगोपाल दीक्षित, शिवशंकर गुलाठी,सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र वार्ष्णेय, मनोज राया वाले, तरूण पंकज, नितिन वार्ष्णेय, राजेन्द्र नाद चर्तुवेदी, सचिन अग्रवाल, राजीव वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय,सतेन्द्र सिंह, डौली सिंह, सुरेंद्र केवठ,हिमांशु सेंगर, रितु कौशिक, नेहा शर्मा, प्रिया यादव,स्वेता, श्रुति, ज्योति, रश्मि, मनोरमा आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...