सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मित्रेश चतुर्वेदी फिर चुने गए विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ चुनाव 

8 सूत्रीय प्रस्ताव पारित भेजे जाएंगे केंद्र सरकार को

सनातन की रक्षा के लिए एकजुट हो ब्राह्मण

नई दिल्ली। 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें देश भर से आए पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संगठन की एकता और सेवा भावना को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आगामी राजनीति एवं कार्यक्रम तय किए गए एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ एक बार फिर पंडित मित्रेश चतुर्वेदी को अगले 3 वर्ष के लिए सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। संचालन कर रहे राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर शिव उपाध्याय ने श्री चतुर्वेदी को अगले कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने हेतु प्रस्ताव रखा। मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश मिश्रा ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से समर्थन किया गया। बैठक में देश के कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की मांगों को लेकर एक आठ सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया जिसकी कॉपी शीघ्र ही देश की राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी। 

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है।  सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने सदैव त्याग किया है।ब्राह्मण कभी शासन सत्ता का लोभी नहीं रहा। सनातन धर्म को चोट पहुंचाने के लिए हमेशा सबसे पहले ब्राह्मण समाज पर हमला करने का प्रयास किया गया। हर युग में ब्राह्मणों ने संघर्ष किया है और अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा की है । वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ रहा है। सनातन धर्म और राष्ट्र को चोट पहुंचाने वाली शक्तियां आज भी ब्राह्मण समाज को कमजोर करने की कोशिश में जुटी है । इनका मुकाबला करने के लिए संपूर्ण ब्राह्मण समाज सभी प्रकार के भेद मिटाकर एकजुट हो। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न आरक्षण एवं एससी एक्ट  गंभीर समस्याएं हैं। इनसे समाज को राहत दिलाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में कम से कम 500 लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच इस समय देश के 19 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। 

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजमोहन शर्मा एवं प्रदेश महासचिव नीलेंद्र पाठक ने समस्त पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह भेंट करके तथा पटका उढा कर और फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजमोहन शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। 

इस अवसर पर  राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु कांत दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव तरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रभारी विनय चतुर्वेदी, राजस्थान के प्रदेश संयोजक विकास परीक, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जोशी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश मिश्रा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशीष उपाध्याय , हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम शर्मा, उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय, मनोज त्रिपाठी, महंत रॉबिन शर्मा, अजीत स्वामी, उमेश चतुर्वेदी,,गोविंद शर्मा , तारा दुबे, दिनेश शर्मा,,पुनीत गौड़, धीरज उपाध्याय, वीएम चतुर्वेदी, सतीश चंद्र व्यास, एसएन शर्मा, डॉ शैलेंद्र झा आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...