सिकंदराराऊ।
भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर विराट कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन साइंस एजूकेशन पाँइंट निकट पुरानी तहसील रोड पर समाजसेविका मीरा माहेश्वरी की अध्यक्षता एवं शायर आतिश सोलंकी के संचालन में सम्पन्न हुआ ।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ, हाथरस व जहीरुद्दीन पीरजादा पू्र्व प्रधानाचार्य एम आई इण्टर कालेज एवं भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह जादौन एवं जहीरुद्दीन पीरजादा ने कहा कि हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है । यह भाषा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है ।
विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र सिंह चौहान अध्यक्ष सहकारी समिति जिरौली कलां, कवयित्री संतोष पौरुष व हरपाल सिह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाईचारा सेवा समिति ने कहा कि हिंदी ने राष्ट्रीय एकता का मार्ग प्रशस्त किया। भारत का विकास और राष्ट्रीय एकता की रक्षा भाषाओं के पूर्ण विकास से ही संभव है।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री गीता सिंह गीत की सरस्वती वंदना व वरिष्ठ शायर अब्दुल कदीर जिया के नाते पाक से हुआ।
शायर आतिश सोलंकी ने पढा
भारत माता के चेहरे की रोली वाली विन्दी हूँ
भाषाओं के इस फैशन में दबी ढकी में हिन्दी हूँ
हास्यकवि कवि पंकज पंडा ने पढ़ा -
हिंदी का गुणगान करें हम।
कण कण को रसखान करें हम
शायर काशिफ जमाल ने सुनाया
बक्त आया तो इक दिन ये गिरजायेगी.....
कवयित्री गीता सिंह गीत ने सुनाया
गीत वीणा के तारों को झंकृत करे
गीत भावो को धुन से अलंकृत करे....
अवशेष विमल ने सुनाया -
हिंदी का है तन और हिंदी का है मन।
हिंदी की धरा है और हिंदी का गगन।।
इनके अलावा अवनीश यादव,डाँ.मुहम्मद मियां वफा उझायनवी,हमजा अली,धीरु वर्मा आदि ने भी हिन्दी के सम्मान में काव्यपाठ किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर सभी हिंदी सेवकों एवं अतिथियों का गरिमामयी सम्मान आयोजक हरपाल सिह यादव व संयोजक हास्यकवि पंकज पण्डा द्वारा किया गया।
इस अवसर किरन बघेल,श्रीनिवास मुनीम जी,अनीश अहमद,संजीव यादव,रिंंकू यादव,अखिलेश शास्त्री आदि थे ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें