एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्जनपदीय 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की 14 मोटरसाईकिल व 6 मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस, 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद
एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए अन्तर्जनपदीय 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे व निशादेही से चोरी की 14 मोटरसाईकिल व 6 मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस, 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए नविपुर बम्बे से 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । जिनके कब्जे व निशादेही से चोरी की 14 मोटरसाईकिल व 6 मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस,1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विगत 3-4 महीनों से जनपद हाथरस मे मोटर साइकिल चोरी की घटनाएँ हो रही थी । जिस पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया था तथा एसओजी टीम को भी लगाया गया था । जिसके उपरांत पुलिस टीमों द्वारा यूपी 112 से डेटा लिया गया, जिसका अवलोकन करने के उपरांत जहाँ-जहाँ से मोटरसाइकिलों की घटनाएं हुई, उनके हॉटस्पॉट चिन्हित कर गूगल मैप के माध्यम से उन स्थानो को चिन्हित किया गया, जहाँ से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी हुई है । इस तरह से एक कॉर्डिनेटिड मैप तैयार किया गया । चिन्हित हॉटस्पॉट पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया । इसके साथ ही पुलिस द्वारा जनपद मे लगे 155 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तो करन यादव उर्फ छोटू व मुजाहिद का नाम प्रकाश मे आया । जिसमें करन यादव उर्फ छोटू मोटरसाइकिल चोरी करने में एक्सपर्ट हैं तथा मुजाहिद मोटर साइकिल का मिस्त्री है, जो चोरी की मोटरसाइकिल को कटवाकर बेचता था ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह लोग जगह जगह से मोटर साइकिल चोरी करके उनको खोलकर अलग अलग पार्टस करके कबाड में बेच देते हैं ।
अभियुक्त मुजाहिद उपरोक्त द्वारा बताया कि वह मोटर साइकिल का मिस्त्री है । होन्डा मोटरसाइकिल नं0 UP 8 BB 0370 के सम्बन्ध मे पूछने पर बताया कि मोटरसाइकिल पर लगी नं0 प्लेट फर्जी है उनके द्वारा यह मोटरसाइकिल करीब 20 दिन पहले डीआरबी तिराहे से चोरी की थी । जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतावाली नगर पर मु0अ0सं0 294/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे/निशादेही पर जनपद हाथरस, एटा, अलीगढ़, व कासगंज से चोरी की हुई मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए है । बरामद मोटरसाइकिलो के संबन्ध में पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर व वाहन ऐप आदि के माध्यम से लिंक करने का प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मुजाहिद पुत्र इशाक निवासी सराय बरला थाना बरला जनपद अलीगढ
2. करन यादव उर्फ छोटे पुत्र महताब सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. पैशन प्रो रंग काला नं0 UP 85 M 5102 इन्जन नं0 JA12ABEGA23962 ।
2. होण्डा सीवी साइन रंग ग्रे नं0 UP81BQ2443 चैसिस नम्बर ME4JC654BH7023544 ।
3. हीरो स्पलैण्डर रंग काला नं0 UP86H8743 चैसिस नम्बर MBLHA10EK99L02570
4. हीरो स्पलैण्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट चैसिस नम्बर MBLHARO80JHM5512 ।
5. पल्सर रंग काला नं0 UP24 P 5223 चैसिस नम्बर MD2JDJDZZUCL03158
6. हीरो स्पेलण्डर रंग लाल व काली नं0 UP81CU8936 चैसिस MBLHAW11XMH63454 ।
7. हीरो स्पैलण्डर प्लस नं0 UP86E4261 चैसिस 07L03C17261 ।
8. बजाज सिटी 100 काला रंग जिस पर अधूरी नम्बर प्लेट नं0 UP80AM40 अंकित है चैसिस नं0 DUFBLL62039 ।
9. हीरो स्पैलण्डर बिना नं0 व चेचिस नम्बर भी पूर्ण नही है सिर्फ 27805 अंकित है ।
10. हीरो की मोटर साइकिल नं0 UP81AV4244 जिस पर चेचिस नम्बर नहीं है तथा इन्जन नम्बर HA10AGJHKC8589 ।
11. हीरो की मोटर साइकिल नं0 UP85H6646 जिसमे ना तो दोनो पहिये है ना ही इन्जन है और चेचिस नम्बर घिसा हुआ है ।
12. सुपर स्पलैण्डर रंग काला बिना नं0 जिसमे पीछे का पहिया नही है चैसिस नम्बर MBLJAR162J9012524 है । 13. हीरो स्पलैण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर, चेचिस नम्बर MBLHAW12XNHJ02238 ।
14. होण्डा साइन नं0 UP 8 BB 0370 इन्जन नम्बर JC65E72274141 ।
06 मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस व अन्य पार्टस ।
01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त करन यादव उर्फ छोटे
1. मु0अ0सं0 177/2017 धारा 379 भादवि थाना अकराबाद जनपद अलीगढ ।
2. मु0अ0सं0 729/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ ।
3. मु0अ0सं0 377/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ ।
4. मु0अ0सं0 379/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ ।
5. मु0अ0सं0 380/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ ।
6. मु0अ0सं0 28/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ ।
7. मु0अ0सं0 40/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ ।
8. मु0अ0सं0 45/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अकराबाद जनपद अलीगढ ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें