भाईचारा सेवा समिति द्वारा आयोजित भाईचारा काव्योत्सव 2025 का विधिवत उदघाटन हाथरस लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने फीता काटकर व दीपप्रज्ज्वलन सुश्री अनुपमा दीदी गोविन्दमठ वृन्दावन ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मनोज यादव ने की व मंच संचालन का दायित्व शायर आतिश सोलंकी ने अपने मनमोहक और प्रभावी अंदाज में निभाया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेन्द्र पाल सिंह जी (पीलू भैया) ने मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश ने किया।
कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों कवियों को सांसद अनूप प्रधान ,ब्लाक प्रमुख हसायन, आयोजक हरपाल सिंह यादव, शायर आतिश सोलंकी व कार्यक्रम संयोजक महेश यादव संघर्षी, प्रेरक कर्तव्य कुमार के द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नरेंद सिंह जादौन, रवि बाबू बघेल, मुहम्मद उमर, जयपाल सिंह चौहान, सुरेश यादव, कैप्टन दीपक चौहान, मीरा माहेश्वरी, अमर सिंह यादव, ध्रुव देव गुप्ता, डॉ. मुहम्मद मिया, एड. ओमप्रकाश सिंह, योगेंद्र राजपूत, संजीव यादव, सन्तोष पौरुष, नागेंद्र सिंह चौहान, राजेश नागर, शैलेन्द्र सिंह, रामू चौहान विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
सरस्वती वन्दना से डॉ. संगीता राज ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
बिहार से पधारे कवि रंजन शर्मा ने पढ़ा - मैं भी चाहता हूँ देश सेवा करना, पर किस्मत कहाँ कि तिरंगे में लिपट जाऊँ।
दिल्ली से पधारी कवयित्री सुषमा जी ने पढा -
सबको शराफत का पाठ पढ़ाने वाले,
अब जीने नहीं देंगे तुमको जमाने वाले।
पंजाब से पधारे कवि डॉ. मनोज फगवाड़वी ने पढा* -
सुबह मुहब्बत शाम मुहब्बत। अपना तो पैगाम मुहब्बत।।
कासगंज से पधारे कवि राजेश गुप्ता ने पढ़ा -
जिंदा हूँ इस तरह कि गमे जिंदगी नहीं, जलता हुआ दिया हूँ मगर रोशनी नहीं।
कासगंज से पधारे अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ. अजय अटल ने सुनाया
सारी दुनियां से प्यारा है अपना हिंदुस्तान।
वक्त पड़े तो हम दे देंगे इसको अपनी जान।।
कवि महेश यादव संघर्षी जी ने पढ़ा-
भाईचारे का जब पाठ हम सब पढै
विश्व सारा ही खुशहाल हो जायेगा।
इनके अलावा राजबहादुर सिंह राज मेरठ, नरेन्द्र शर्मा नरेंद्र अलीगढ़, अहमद अमजदी बदायूँ, अब्दुल कदीर जिया कासगंज, घुमक्कड़ कवि गाफिल स्वामी इगलास, शरद लंकेश पटियाली, डॉ. संगीता राज अतरौली, विवेकशील राघव, मनोज नागर अलीगढ़, मुरारी लाल मानव, महेश मंजुल, पी एस आलम चौधरी आदि ने शानदार काव्य पाठ किया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें