उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन अभियान के तहत आज दिनांक 26 सितंबर को सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के कस्बा पूरदिल नगर में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा ने की तथा अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में नगर की महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने नारी सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समाज में उनके बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला और महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें