सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शारदीय नवरात्र गुरुवार से….. पालकी में सवार होकर आएँगी माँ दुर्गा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

हाथरस। पितृपक्ष के पावन दिनों के बाद माँ दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय महापर्व नवरात्र जिनमें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपो की पूजा की जाती है।इस बार शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं,जिनका समापन 12 अक्टूबर को होगा। 

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार नवरात्र में घट स्थापन और अखंड ज्योति का विशेष महत्व है,उससे भी ज्यादा महत्त्व घट स्थापन के शुभ मुहूर्त का है,इस बार शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का मुहूर्त प्रात: 06:15मिनट से 07:43 मिनट, 12:09 से 13:30,16:25 से प्रदोष काल तक रहेगा। वहीं देवी दुर्गा की सवारी शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता। श्लोक के अनुसार नवरात्रि जब सोमवार या रविवार के दिन से प्रारंभ हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं,शनिवार और मंगलवार के दिन कलश स्थापना हो तो मां अश्व यानी घोड़े से आती हैं तथा गुरुवार और शुक्रवार से शुरुआत हो तो मां दुर्गा का वाहन डोली या पालकी होती है,वहीं बुधवार से नवरात्रि प्रारंभ हो तो मां दुर्गा नाव से आती हैं। अतः इस बार नवरात्रि पर्व गुरुवार से प्रारंभ होने के कारण माँ दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी। जब पालकी या डोली पर सवार होकर दुर्गा जी आती हैं तो अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है, मंदी गिरावट जैसी स्थिति देखने को मिलती है,वहीं लोगों में गुस्सा, असंतोष, नाराजगी बढ़ती है तथा देश दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं आने की संभावना बढ़ जाती है,सत्ता, शासन को चुनौतियों का सामना करने के साथ दुर्घटनाओं में जनहानि होती है।

स्वामी जी ने नवरात्रि पूजन और कलश स्थापना के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि देवी दुर्गा की पूजा के नौ दिनों में प्रतिदिन अलग अलग स्वरुप की आराधना की जाती है।पहले दिन की पूजा मां शैलपुत्री से प्रारंभ होकर मां ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कुष्मांडा,स्कंदमाता,कात्यायनी,माँ कालरात्रि,महागौरी एवं सिद्धिदात्री देवी के साथ समाप्त होती है। और हर स्वरुप की आराधना के साथ भक्तों की मनोकामना की पूर्ति देवी दुर्गा करतीं है।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के समय इंद्र योग के साथ ही प्रतिपदा तिथि को हस्त और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है और पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।ऐसे में मिट्टी या तांवे के कलश में जल लेकर उसमें एक धातु का टुकड़ा,चांदी का सिक्का,हल्दी,सुपारी,अक्षत,पान,फूल,इलायची डालकर कलश के नीचे बालू अथवा मिट्टी में जौ के बीज बोयें और अशोक/आम के पत्तों को कलश के मुँह में लगाकर पानी वाला नारियल कलश के ऊपर रखकर चुनरी से सजायें। और फूल माला अर्पित करें देवी के दाहिने शुद्ध देशी घी या मीठे तेल में अखंड ज्योति जलाकर रखें। और पवित्र भाव से प्रतिदिन दुर्गा का पूजन अर्चन कर एक, तीन या नौ कन्याओं का पूजन कर माँ की कृपा के पात्र बनें।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...