सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के 31 वें स्थापना दिवस पर व्यापारी हुए सम्मानित

सिकंदराराऊ।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का 31 वां स्थापना दिवस सिटी पेलेस मेरिज होम पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के 31 व्यापारियों को पटका पहना कर और सम्मान पत्र देकर व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजीव महाजन ने व्यापारी भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि सन 1993 में आज ही के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल नामक जिस छोटे से पौधे को लगाया था वो आज वट बृक्ष का रूप ले चुका है और उत्तर प्रदेश के साथ साथ  देश के कई राज्यों में व्यापारी हित के लिए संघर्ष कर रहा है । इसी का परिणाम है कि आज संगठन की पहल पर उत्तर प्रदेश सरकार ने हमारे संघर्ष को देखते हुए भामाशाह जयंती 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में हर माह सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों के आयोजन हेतु पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ द्वारा सभी अपर पुलिस अधीक्षकों को आदेशित कराया गया है जिससे कहीं किसी व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न ना हो सके।

 अन्य वक्ताओं में उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, उपाध्यक्ष हसींन खान , जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खां,  मीरा महेश्वरी, महाराज कुरेशी, कोषाध्यक्ष इरफान सैफी थे। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, बृज बिहारी कौशिक, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, संयुक्त महामंत्री कृष्णा गोपाल वार्ष्णेय खिल्लो भाई, संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी, कोषाध्यक्ष इरफान सैफी , मंत्री राजीव पंकज प्रियांशु गुप्ता  आदि थे । कार्यक्रम में इन व्यापारी भाईयों को सम्मानित किया गया। 

 राम प्रकाश गुप्ता , जितेन्द्र वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, वीरेश सिंह पुण्ढीर, अर्जन भाई, नीलम माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी, बृजबिहारी कौशिक, मनोज दीक्षित, जयचरन, राकेश कुमार, मुशीर कुरैशी, इकवाल कुरैशी, अवधेश गुप्ता, बबलू सिसौदिया, तहसीन ख़ान, प्रीति वार्ष्णेय, जयप्रकाश गुप्ता, मुनाजिर हुसैन, आलोक गुप्ता, प्रबीन माहेश्वरी, प्रवींन महाजन, देवेंद्र गुप्ता, इकवाल अंसारी, सफी अहमद, सुनील गुप्ता, ज़हीर खां, महाराज कुरेशी,संजय खां, सम्मानित किया गया। संचालन महामंत्री प्रवीन वार्ष्णेय ने किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...