एसडीएम अलीगंज नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण एक्स-रे मशीन खराब पाए जाने पर तत्काल सुधार के दिये निर्देश
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उप जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे मशीन को देखा गया जो खराब स्थिति में पाई गई जिसको सही कराने हेतु जिसको संबंधित को निर्देशित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर किये जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। वही उप जिलाधिकारी द्वारा पार्किंग स्थल को भी देखा गया जो मनसानुरूप नहीं पाई गई। पार्किंग ठीक किये जाने के सम्बन्ध में संबंधित को निर्देशित किया गया है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें