सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना, चौकी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं शाखा प्रभारीयों के साथ गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल मीटिंग

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा देर रात्रि जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना, चौकी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं शाखा प्रभारीयों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग की गई ।

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा देर रात्रि गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग कर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, प्रभारी यातायात, समस्त थाना प्रभारी, समस्त चौकी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, आंकिंक, आईजीआरएस प्रभारी आदि को मुख्यमंत्री , अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र, अलीगढ़ द्वारा दिये गये निर्देशों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया । महोदय द्वारा मीटिंग के दौरान बताया गया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्र, शिकायतों की समीक्षा करते हुए समस्त प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण, विधिक निस्तारण किया जाये एवं ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अभियोग चिन्हित कर शीघ्र सजा कराई जाए तथा महिला सम्बन्धी उपराध व हत्या,लूट जैसे गंभीर अपराधों मे शीघ्रता से विचारण की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए ज्यादा से ज्यादा अभियुक्तो को सजा कराने हेतु निर्दिष्ट किया गया । इसी क्रम में महोदय द्वारा रेलवे ट्रैक पर होने वाली घटनाओं, विवेचनाओं के विधिक निस्तारण, पब्लिक ग्रीवांश पोर्टल, त्रिनेत्र एप्प पर फीडिंग करने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही समस्त थाना प्रभारीयों को महिला बीट अधिकारी बनाने, थानों पर बनायी गई एन्टीरोमियों स्क्वाड की कार्यवाही, मिशन शक्ति अभियान, समस्त बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक तैयार कराने, थानों पर लम्बित विवेनाओं के विधिक निस्तारण एवं बडे अपराधियों पर कार्यवाही, निगरानी करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया तथा खनन की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया । जनपद में थाना कोतवाली नगर, थाना सादाबाद, थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत तीन स्थानों  पर बनाये गये पिंक बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापार मण्डलों के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ मीटिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । 

 समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में चोरी, लूट व अन्य घटनाओं के प्रभावी रोकथाम हेतु मॉर्निंग पुलिसिंग, दिन व रात्रि में पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से गस्त करने तथा बैंक व लेनदेन वाले स्थानो पर विशेष सतर्कता बरतने, एवं चैकिंग के दौरान एवं अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट निर्धारित कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चैकिंग करने तथा समय-समय पर बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया  । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात ,प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया कि जनपद में कोई भी अवैध टैक्सी, बस स्टैण्ड संचालित ना हो एवं डग्गेमार वाहन, सवारी ढोने वाले मालवाहक वाहन, हूटर, सायरन, क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले वाहनों की लगातार चैकिंग करेंगे ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...