अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र मे दो अलग-अलग स्थानों पर मकान की दीवार गिर जाने से दो बकरी जानवर दीवार से टक्कर मार गए और वही 8 बकरी घायल हो गई। वहीं दूसरी ओर झकरई मे मकान गिर गया।थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हरसारी में बारिश के चलते मकान की दीवार गिर गई जिसमें दो बकरी दीवार से दबकर मर गई तथा 8 घायल हो गई। वहीं दूसरी और थाना अलीगंज के ग्राम झकरई मे शुक्रवार की देर शाम बारिश के चलते नवीशेर खान पुत्र दसु खा का मकान भरभरा कर गिर गया। बरहाल लोगों के बाहर जाने के चलते किसी को कोई अतहत नहीं हुआ। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता के निर्देशन मे राजस्व टीम नें मौके का निरीक्षण कर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें