जांच में दोषी पाया गया कोटेदार, एसडीएम ने कोटे को किया निलंबित राशन घटतोली की मिल रही थी शिकायत, एसडीएम ने लिया संज्ञान
अलीगंज।* तहसील अलीगंज के ब्लॉक जैथरा के ग्राम जमालपुर के कोटेदार के खिलाफ जांच में उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। मामले में आपूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम अलीगंज ने कोटे को निलंबित कर दिया।जैथरा के ग्राम जमालपुर के सैकड़ों राशन उपभोक्ता ने कोटेदार के खिलाफ घटतौली, अभद्रता व राशन न देने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता से शिकायत की। जिसकी जांच करवाई है तो एसडीएम द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया और जांच करवाई के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। कोटा डीलर अरविंद कुमार पर लगाए गए सभी आरोप सही साबित हुए। आपूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव द्वारा जांच कर एसडीएम को रिपोर्ट सबमिट की। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए थे जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को कोटे को निलंबित कर दिया।
उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की जांच में जमालपुर के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उक्त कोटे को निलंबित कर दिया गया है जल्द ही नए कोटे का चयन किया जाएगा।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें