*अलीगंज।* थाना अलीगंज मे आगामी त्यौहार गणेश प्रतिमा विसर्जन और वराहवफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर वार्ता की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अलीगंज में आगामी त्योहार गणेश प्रतिमा विसर्जन और वराहवफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। 14, 15 और 17 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन और 16 सितंबर को वराहवफात है हम सभी को परस्पर सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मानना है साथ ही अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान अलीगंज कस्बे में पर्याप्त फोर्स की तैनाती रहेगी। इस अवसर पर बसपा नेता जुनैद मियां, प्रमोद प्रेमी, अरुण गुप्ता, भानु राठौर, बसंत भारद्वाज, जय सिंह परमार, जय सिंह राजपूत, सौरभ सक्सेना, सचिन गुप्ता सहित अन्य सभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें