सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शारदीय नवरात्रि, दशहरा, बारावफात व वाल्मीकि जयंती आदि पर्वों के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ पर गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, समाज सेवको एवं आयोजकों के साथ किया गया पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल व जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकन्द्राराऊ पर शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व बारावफात व वाल्मीकि जयंती आदि पर्वों के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ व थाना हसायन क्षेत्र के गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, ग्राम प्रधानों, रामलीला कमेटी के सदस्यों, बारावफात समीति के सदस्यों, वाल्मीकि जयंती समीति के सदस्यों व दुर्गापूजा पण्डाल व्यवस्थापकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी कर सभी से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्णढंग से मनाने की अपील की गई । 

उन्होंने कहा कि परम्परागत जो आयोजन जिस रूप में अनवरत चले आ रहे है उसी रूप में होगें, किसी भी नई परम्परा की शुरूआत नहीं होगी । साथ ही सभी रामलीला कमेटियों, दुर्गापूजा पण्डाल, बारावफात व वाल्मीकि जंयन्ती आयोजको को आयोजन हेतु अनुमति पत्र लेना अनिवार्य होगा । कोई भी पूजा पण्डाल या धार्मिक आयोजन सर्वाजनिक मार्ग बाधित करके न हो, सर्वाजनिक मार्ग बाधित होने की दिशा में पण्डाल को थोडा इधर-उधर शिफ्ट कर लिया जाए, जिससे आने वाले दर्शनार्थियों को अवागमन के दृष्टिगत कोई अवरोध न पैदा हो । 

इसी क्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि त्यौहार के दौरान परंपरागत तरीके से ही जुलूस निकाले जाएं तथा कोई भी जुलूस बिना अनुमति के न निकाला जाए तथा निकलने वाले जुलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें, जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार संपन्न कराया जा सकें । इसी क्रम मे बताया गया कि सभी दुर्गा पण्डालों में वालंटियर्स मौजूद रहेंगे तथा वालंटियर्स की सूची थाने पर अवश्य दे दें  तथा त्योहारों के दौरान डीजे आदि ध्वनि विस्तार यंत्र निर्धारित ध्वनि सीमा तक ही बजाए जाए, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी । 

साथ ही लोगों को बताया गया कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। मीटिंग में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार को मनाने हेतु अपील की गई ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...