सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पितृ पक्ष विशेष……. पुत्र के स्थान पर दामाद अथवा दोहता होता है श्राद्ध का अधिकारी : स्वामी पूर्णानंद पुरी जी महाराज

अलीगढ। भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या तक 16 दिवसीय पितृपक्ष 17 सितंबर से प्रारंभ हो चुके हैं। शुक्रवार को तृतीया का श्राद्ध संपन्न हुआ इस अवसर पर तर्पण से जुडी जानकारी देते हुए वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानन्द पुरी जी महाराज ने बताया कि श्राद्धपक्ष पितृ ऋण उतारने का सबसे पावन अवसर होता है।देवकार्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पितृ कार्य माना गया है अतः देवताओं से पहले पितरों को तृप्त करना आवश्यक होता है। पितरों का श्राद्ध करने से कुल में वीर,निरोगी,शतायु एवं श्रेय प्राप्त करने वाली संततियां उत्पन्न होती हैं। 

स्वामी जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पुत्र ही पिता को पुं नामक नरक से मुक्ति दिलाता है। इसलिए पुत्र को ही श्राद्ध, पिंडदान का अधिकारी माना गया है।पुत्र के अभाव में पुत्री का पति यानी दामाद, पुत्री का पुत्र यानी दोहता, भ्राता आदि को श्राद्ध कर्म का अधिकारी माना गया है। मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक कर्मानुसार कई प्रकार के पाप और ऋण एकत्र हो जाते हैं।मान्यता है कि तीन तरह के ऋण को चुकता कर देने से मनुष्य को बहुत से पाप और संकटों से छुटकारा मिल जाता है,इनमें देव ऋण,ऋषि ऋण और पितृ ऋण आते हैं साथ ही ब्रहमा के ऋण का भी उल्लेख मिलता है। इन ऋणों को न चुकाने पर त्रिविध ताप अर्थात सांसारिक दुख, दैवीय दुख और कर्म के दुख भोगने पड़ते हैं। पितृ ऋण को चुकाने का एक मात्र श्रेष्ठ साधन है किसी योग्य ब्राह्मण द्वारा किया गया तर्पण और श्राद्ध।

वैदिक ज्योतिष संस्थान पर विश्व कल्याण की भावना एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्,अर्थ - "सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े की परिकल्पना के साथ स्वामी पूर्णानन्द पुरी जी महाराज के सानिध्य में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा नित्य पित्रों की प्रसन्ना के लिए तर्पण श्राद्ध में कैलाशी गौरव शास्त्री, ओम शास्त्री, ऋषभ शास्त्री, रवि शास्त्री, मनोज मिश्रा, गौरव वेदपाठी,दीपक पंडित,पंडित गिर्राज किशोर भारद्वाज, माधव, अंकुश, आदि सम्मिलित रहें। 


फोटोलाइन :- वैदिक ज्योतिष संस्थान पर पितृ पूजन करते स्वामी पूर्णानन्द पुरी जी महाराज



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...